12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeUncategorized'लाउडस्पीकर से दिक्कत नहीं, मुर्गों की तरह बांग देने से है परेशानी',...

‘लाउडस्पीकर से दिक्कत नहीं, मुर्गों की तरह बांग देने से है परेशानी’, बोले सोनू निगम

Published on

22 जनवरी को भारतवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन था. इस दिन अयोध्या में बने राम मंदिर में राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स और सिंगर्स पहुंचे थे. सिंगर शंकर महादेवन, कैलाश खेर, मालिनी अवस्थी संग सोनू निगम ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में परफॉर्म किया.

ट्रोल को सोनू निगम का जवाब
सोशल मीडिया पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं. इस बीच एक यूजर्स ने सोनू निगम के समारोह में शामिल होने और वहां गाने को लेकर तंज कसा. इस शख्स को सोनू ने करारा जवाब देते हुए चुप करवा दिया है. यूजर्स ने सोनू निगम की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘वैसे मुझे सोनू निगम से एक बात पूछनी थी, ‘आपको तो लाउड स्पीकर की आवाज से दिक्कत होती थी फिर आज आप लाउड स्पीकर में खुद गा रहें हैं.’

सोनू निगम ने यूजर्स के ट्वीट का जवाब दिया और लिखा, ‘प्रिय यूजर्स जी, लाउडस्पीकर से दिक्कत नहीं है, दिक्कत मुर्गों की तरह बांग देने से है, सुबह 4 बजे की चिल्लम-चिल्ली से है. शेष आपको जो उदर पीड़ा हो रही है उसका हल मेडिकल साइंस में नहीं, स्प्रिचुअल साइंस में है.’इस जवाब का साथ सोनू निगम के फैंस भी दे रहे हैं. यूजर्स का ट्रोल को कहना है कि अब उसे बरनॉल की जरूरत होगी. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि सोनू निगम को ऐसे ट्रोल्स को जवाब देकर अपना वक्त बर्बाद नहीं करना चाहिए.

गाते हुए इमोशनल हुए सोनू निगम
सिंगर सोनू निगम ने अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बढ़िया परफॉरमेंस दी थी. उन्होंने यहां ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ चौपाई गाई थी. आइवरी कलर का कुर्ता पायजामा पहने सोनू समारोह में पहुंचे थे. अपनी परफॉरमेंस के दौरान सिंगर इमोशनल भी हो गए थे. तो वहीं मीडिया से बातचीत में उनके आंसू भी छलक पड़े थे. राम मंदिर में गाने के साथ-साथ सोनू निगम को राम लला के दर्शन करने को भी मिले थे.

राम मंदिर पहुंचे ये सितारे
सोनू निगम के अलावा बॉलीवुड एक्टर्स अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, रजनीकांत, राम चरण और जैकी श्रॉफ, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे. सभी ने राम लला के दर्शन किए. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी. सभी की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...