9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorized‘आजादी से 2014 तक भारत में केवल 74 एयरपोर्ट थे’, सिंधिया ने...

‘आजादी से 2014 तक भारत में केवल 74 एयरपोर्ट थे’, सिंधिया ने बताया नौ साल में कितने बने

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को देश में एयरपोर्ट्स को लेकर बात की। सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आजादी से 2014 तक भारत में केवल 74 एयरपोर्ट थे। पिछले नौ साल पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने में 74 और एयरपोर्ट,हेलीपोर्ट और वाटरड्रोम बनाए हैं। वो नंबर ठीक हमने 74 डबल 148 कर दिए हैं।

1 लाख करोड़ निवेश का प्लान: सिंधिया
सिंधिया ने आगे कहा कि हमारा संकल्प है कि अगले चार साल हम इसे 200 पार कर दें। हमने निवेश के लिए एक प्लान बनाया है। निजी और सरकारी क्षेत्रों को मिलाकर करीब-करीब 1 लाख करोड़ के निवेश का प्लान केवल एयरपोर्ट्स के क्षेत्र में है।

26 मई, 2023 को कानपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन अवसर पर सिंधिया ने बड़ा ऐलान किया था। सिंधिया ने कहा था कि मैं कानपुर के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि जल्द ही कानपुर को राजधानी दिल्ली से जोड़ने के लिए कदम उठाया जाएगा। हमने 59 नए रूट घोषित किए हैं और भविष्य में 122 नए रूट घोषित किए जाएंगे।

‘यूपी में होंगे 22 एयरपोर्ट’
कानपुर को पंतनगर, अलीगढ़, मुरादाबाद और श्रावस्ती के साथ जोड़ने की हमारी योजना है। प्रदेश में जहां आज 11 हवाई अड्डे हैं। आने वाले तीन साल में 11 अतिरिक्त हवाई अड्डों की हम शुरूआत करेंगे। कुल 22 हवाई अड्डे उत्तर प्रदेश में स्थापित किए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित हो रहे हैं और आने वाले समय में जेवर और अयोध्या भी इससे जुड़ेंगे। यह सीरीज अभी जारी है और इसी सीरीज में कानपुर का एयरपोर्ट एक बहुत महत्वपूर्ण अंग के रूप में उभरा है। यहां छोटे से एयरपोर्ट से शुरूआत हुई थी और आज 16 गुना बढ़कर 65 हजार स्क्वायर फीट का एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिस टर्मिनल से केवल तीन हजार लोग गुजरते थे, वहीं अब हर साल 10 लाख यात्री इस टर्मिनल से आवागमन की सुविधा तय कर पाएंगे। ये सुविधा सिर्फ कानपुर नहीं, बल्कि आसपास के आठ जिलों को प्रभावित करेगी।

जानिए चेन्नई हवाई अड्डे के टर्मिनल के उद्घाटन पर क्या बोले थे सिंधिया-
इससे पहले 8 अप्रैल, 2023 को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चेन्नई हवाई अड्डे के टर्मिनल के उद्घाटन के अवसर पर कहा था कि पिछले 65 साल में हमारे देश में 74 हवाईअड्डे थे और पिछले 9 सालों में अतिरिक्त 74 हवाईअड्डे और हेलीपोर्ट बनाए गए। जिससे यह संख्या दोगुनी होकर 148 हो गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि मंत्रालय अगले 4-5 सालों में 200 से अधिक हवाई अड्डे, वाटरड्रोम और हेलीपोर्ट बनाने की योजना है। सिंधिया ने कहा कि नागरिक उड्डयन बदल रहा है। भारत में 2013-14 में केवल 6 करोड़ यात्री थे और 9 वर्षों में यह प्रति वर्ष 14.5 करोड़ यात्रियों से दोगुना से अधिक हो गया है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...