12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedचीनी ऐप्स की होगी छुट्टी! सरकार ने दिया 2 दिनों का अल्टीमेटम!...

चीनी ऐप्स की होगी छुट्टी! सरकार ने दिया 2 दिनों का अल्टीमेटम! वरना भुगतना होगा अंजाम

Published on

नई दिल्ली

केंद्र सरकार की तरफ से 5 दिन पहले करबी 200 चीनी लेडिंग ऐप्स और लिंक्स को बैन किया गया था। इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया था। इसके बावजूद कई सारे बैन ऐप्स और लिंक्स को हटाया नहीं गया है। ऐसे में आईटी मिनिस्ट्री की तरफ से बैन ऐप्स को तुरंत हटाने का आदेश दिया गया है। इसके लिए सरकार की तरफ से अगले 48 यानी दो दिनों का वक्त दिया गया है। बता दें कि लेंडिंग ऐप्स को वित्तीय धांधलेबाजी समेत कई गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहने की वजह से बैन किया गया था।

बता दें कि बैन किए गए ऐप्स को अपने ऊपर लगे आरोप को गलत साबित करने के लिए डॉक्यूमेंट देना होता है। हालांकि बैन ऐप्स की तरफ से अपनी सफाई में कोई दस्तावेज नहीं पेश किया जा रहा है। ऐसे में सरकार की तरफ से 48 घंटों का वक्त दिया गया है।

क्यों ऐप को किया गया बैन
पिछले हफ्ते सरकार ने करीब 232 ऐप्स और लिंक्स को बैन किया था, जिसे विदेशों से ऑपरेट किया जाता था। यह ऐप्स और लिंक्स भारत में गलत तरीके से जुआ, सट्टेबाजी और कर्ज देने के काम में शामिल थे। ऐसे में सरकार की ओर से 38 बेटिंग ऐप्स और 94 लोन ऐप्स को बंद कर दिया गया है। इन सभी ऐप्स और लिंक्स का जुड़ाव चीन से था।

चीनी ऐप्स को आईटी एक्ट की सेक्शन 69 के तहत बैन किया गया था। इन्हें देश की एकता और अखंडता के लिए खतरनाक माना गया था। जिन ऐप्स को बैन किया गया है, उसमें फिनटेक फर्म LazyPay, इंडियाबुल्स होम लोन और Kissht प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
बता दें कि पिछले माह सरकार ने बताया था कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने राज्य सरकारों को ऑनलाइन लोन देने वाले प्लेटफार्म और मोबाइल ऐप पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए थे।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...