8 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedसाल 2025 में आएगी मंदी! दुनिया के हालात क्या कर रहे हैं...

साल 2025 में आएगी मंदी! दुनिया के हालात क्या कर रहे हैं इशारा? जानें किन कारणों ने बढ़ा दी है चिंता

Published on

नई दिल्ली

क्या दुनिया में फिर से मंदी आने वाली है? एक्सपर्ट ने दुनिया के आर्थिक हालातों को देखते हुए चिंता बढ़ा दी है। दुनिया के बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स के मुताबिक साल 2025 में दुनिया आर्थिक मंदी की चपेट में आ सकती है। कई देशों की अर्थव्यवस्था में अभी से तनाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं। भारत में कम होती जीडीपी भी कुछ ऐसा ही इशारा कर रही है। सीएनबीसी18 के मुताबिक जर्मनी और ब्रिटेन समेत दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था इस समय बुरे दौर से गुजर रही है। वहीं एनर्जी की कीमतों में तेजी, भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका व चीन के बीच व्यापार को लेकर तनातनी ने भी मंदी की आशंका को बढ़ा दिया है।

कई देशों पर मंदी की मार!
दुनिया के हर देश पर मंदी का साया मंडरा रहा है। ब्रिटेन की जीडीपी के आंकड़े काफी खराब आ रहे हैं। संशोधित जीडीपी आंकड़े 2024 की तीसरी तिमाही में शून्य वृद्धि दिखा रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था ठहर गई है। वहीं दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान भी मंदी से जूझ रहा है। कमजोर घरेलू मांग के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई। मंदी के कारण जापान में औसत घरेलू लोन की रकम औसत आय से ज्यादा हो गई है।

इस मंदी से न्यूजीलैंड भी नहीं बचा है। जुलाई-सितंबर तिमाही में इसकी जीडीपी में एक फीसदी की गिरावट आई है। साल 1991 और कोविड बाद अब ऐसा हुआ है न्यूजीलैंड का आर्थिक प्रदर्शन इतना कमजोर रहा है।

अमेरिका पर भी संकट के बादल
आर्थिक मंदी से अमेरिका भी नहीं बच रहा है। हालांकि इस स्थिति में कुछ सुधार जरूर हुआ है। गोल्डमैन सैक्स ने हाल ही में लचीले जॉब मार्केट का हवाला देते हुए अगले 12 महीनों में अमेरिकी मंदी की आशंका को 20% के पहले के पूर्वानुमान से घटाकर 15% कर दिया है। अमेरिका में मंदी की आशंका बेशक कम हुई हो, लेकिन खत्म नहीं हुई है।

टाली जा सकती है मंदी
ऐसा नहीं है कि इस वैश्विक मंदी को टाला नहीं जा सकता। जूलियस बेयर के भास्कर लक्ष्मीनारायण ने कहा, ‘मंदी का कोई संकेत नहीं है। अगर बाजार और अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो मूल्य निर्धारण में कुछ तनाव हो सकता है।’ उन्होंने सुझाव दिया कि मंदी नहीं, बल्कि मुद्रास्फीति अमेरिका में बड़ी चिंता हो सकती है।

ये कारण बढ़ा रहे चिंता

  • डोनाल्ड ट्रंप जनवरी में अमेरिका का राष्ट्रपति पदभार संभालने जा रहे हैं। वह चीन समेत दुनिया के कई देशों पर टैरिफ बढ़ाने वाले हैं। इससे वैश्विक व्यापार और बाधित हो सकता है जिससे आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।
  • इस समय यूक्रेन और मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव भी आर्थिक मंदी की आहट का संकेत दे रहे हैं। इससे जर्मनी और फ्रांस जैसी प्रमुख यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं में संकट पैदा हो सकता है।

लेकिन स्थिति इतनी भी बुरी नहीं
ऐसा नहीं है कि मंदी आ ही जाएगी। बैंक जूलियस बेयर के मार्क मैथ्यूज ने कहा कि मंदी की भविष्यवाणी करना असंभव है। जो अर्थशास्त्री इसका पूर्वानुमान लगाते हैं, वे केवल भाग्यशाली हैं, बस इतना ही। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि उच्च बाजार मूल्यांकन और मुद्रास्फीति जोखिम जैसी कमजोरियां 2025 को विशेष रूप से नाजुक बना सकती हैं। वहीं जेपी मॉर्गन ने 2025 की पहली छमाही में वैश्विक मंदी की केवल 15% संभावना का अनुमान लगाया है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...