12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedभारत सरकार के लिए आईं ये 3 गुड न्यूज, जनता के लिए...

भारत सरकार के लिए आईं ये 3 गुड न्यूज, जनता के लिए भी खुशखबरी!

Published on

नई दिल्ली,

भारत दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना हुआ है, वहीं देश में महंगाई से लेकर बेरोजगारी तक में कमी आती जा रही है. ये हम नहीं कह रहे बल्कि आंकड़े बता रहे हैं. इस बीच एक दिन में ही देश की मोदी सरकार (Modi Govt) के लिए तीन गुड न्यूज आईं. सोमवार को जहां देश में रिटेल महंगाई दर जनवरी में कम हो गई, तो वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी दर में भी गिरावट देखने को मिली है. आइए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में…

पहली गुड न्यूज: रिटेल महंगाई 5.69% पर आई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के लिए सोमवार का दिन खुशखबरियों भरा रहा. पहली गुड न्यूज महंगाई के मोर्चे पर आई. सरकार ने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि साल 2024 के पहले महीने यानी जनवरी में रिटेल महंगाई दर में 0.59 फीसदी की कमी आई है. इसके बाद ये कम होकर 5.10 फीसदी के स्तर पर आ गई है. इससे पहले दिसंबर 2023 में CPI दर 5.69 फीसदी रही थी. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रिटेल महंगाई को 4% पर रखने का टारगेट तय किया है.

तीन महीने के निचले स्तर पर CPI
गिरावट के बाद देश में रिटेल महंगाई घटकर तीन महीने के निचले स्तर पर आ गई है. जहां दिसंबर 2023 में ये 5.69 फीसदी दर्ज की गई थी, तो वहीं इससे पिछले महीने नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 5.55 फीसदी था. जनवरी में महंगाई दर में गिरावट खाने-पीने के सामान की कीमतों में कमी के चलते देखने को मिली है. सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों को देखें तो पिछले महीने सब्जियों की महंगाई दर 27.6% से घटकर 27% हो गई है.

महंगाई के आंकड़ों पर नजर

सेक्टर                  दिसंबर 2023        जनवरी 2024
खाद्य महंगाई             9.5%                    8.3%
ग्रामीण महंगाई          5.93%                   5.34%
शहरी महंगाई           5.46%                   4.92%

दूसरी गुड न्यूज: इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन बढ़ा
सोमवार को मोदी सरकार के लिए आई दूसरी गुड न्यूज की बात करें तो भारत का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) दिसंबर 2023 में उम्मीद से अधिक 3.8 फीसदी की तेजी से आगे बढ़ी है. रॉयटर्स द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में अर्थशास्त्रियों ने इसमें 2.4 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान जाहिर किया था. लेकिन, जो डाटा सामने आया वो इससे बेहतर रहा. इससे पहले नवंबर में IIP की वृद्धि दर 2.4 फीसदी रही थी.

तीसरी गुड न्यूज: बेरोजगारी दर में कमी
शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए बेरोजगारी दर तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2023) में घटकर 6.5 प्रतिशत हो गई है. पिछले साल की समान अवधि में यह 7.2 फीसदी दर्ज की गई थी. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने एक बयान में कहा कि महिलाओं के लिए बेरोजगारी दर भी पिछले साल के 9.6 फीसदी से घटकर इस साल तीसरी तिमाही में 8.6 फीसदी हो गई. गौरतलब है कि अप्रैल-जून 2022 में बेरोजगारी दर अधिक थी, जबकि देश में कोरोना प्रतिबंधों के चलते हालात बिगड़े थे.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...