7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रुप के इन 3 शेयरों का बड़ा धमाल, तीनों ने बनाया...

अडानी ग्रुप के इन 3 शेयरों का बड़ा धमाल, तीनों ने बनाया नया रिकॉर्ड!

Published on

नई दिल्ली,

बीते दिन की गिरावट के बाद आज (मंगलवार) को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. बाजर की उछाल में आज अडानी ग्रुप की तीन कंपनियों के शेयर जमकर चमके हैं. अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल गैस के शेयर आज अपने अब तक सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए. अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी भारत के साथ-साथ एशिया के भी सबसे बड़े धनकुबेर हैं. ब्लूमबर्ग के इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.

इन तीन शेयरों ने लगाई छलांग
30 अगस्त 2022 को दोपहर के कारोबार में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 2.32 प्रतिशत बढ़कर 3,215.75 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. दूसरी ओर बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 1,119 अंक या 1.93 प्रतिशत बढ़कर 59,091 पर कारोबार कर रहा था. अडानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल गैस लगभग एक ही समय में क्रमशः 2.54 प्रतिशत और 3.61 प्रतिशत बढ़कर 3,952 रुपये और 3,665 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे.

ऑल टाइम हाई पर अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर
इस बीच, अडानी एंटरप्राइजेज ने 3262.55 रुपये के साथ अपने अब तक के सबसे हाई रेट को छू लिया. अडानी ट्रांसमिशन (3,980.60) और अडानी टोटल गैस (3,684.10) ने भी अपना ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया. अडानी समूह के शेयरों में दिखी तेजी पर टिप्पणी करते हुए वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज के इक्विटी रणनीतिकार क्रांति बथिनी ने कहा- ‘आर्थिक माहौल अडानी समूह के व्यापार मॉडल के पक्ष में रहा है. इस वजह से उनकी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है.

जून की तिमाही में जोरदार मुनाफा
30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में अडानी समूह के सभी लिस्टेड फर्मों का कंसोलिडेटेड लाभ साल दर साल के आधार पर लगभग 155 प्रतिशत बढ़कर 6,897.85 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 2,705.84 करोड़ रुपये रहा था. दूसरी ओर, समीक्षाधीन तिमाही के दौरान समूह की फर्मों की संचयी बिक्री भी 102 फीसदी बढ़कर 79,769.97 करोड़ रुपये हो गई.

टॉप गेनर अडानी टोटल गैस
अडानी समूह वित्त वर्ष 2021 की शुरुआत से निवेशकों के भारी मुनाफा देने में सफल रहा है. अडानी टोटल गैस टॉप गेनर के तौर पर उभरी है. 29 अगस्त 2022 को यह शेयर 3537.80 रुपये पर पहुंच गया, जो 31 मार्च, 2020 को 86.40 रुपये था. इसके बाद अडानी एंटरप्राइजेज (2,184 प्रतिशत), अदानी ट्रांसमिशन (1,942), अडानी ग्रीन एनर्जी (1420 प्रतिशत ) रहा है. अडानी पावर (1315 फीसदी) और अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (231 फीसदी) में भी बड़ी उछाल देखने को मिली है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...