7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized1 सितंबर से होने वाले हैं ये 7 बदलाव, किसान से लेकर...

1 सितंबर से होने वाले हैं ये 7 बदलाव, किसान से लेकर आम आदमी पर होगा असर

Published on

नई दिल्ली,

दो दिन बाद नए महीने यानी सितंबर की शुरुआत होने वाली है. महीने की पहली तारीख से कई बदलाव होने जा रहे हैं. बैंकिंग के नियम में बदलाव होंगे. साथ ही रसोई गैस (LPG) की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है. किसानों को भी नए महीने की शुरुआत से पहले पीएम किसान योजना से जुड़े काम को निपटाना जरूरी है. ऐसे कई बदलाव हैं, जो एक सितंबर से होने वाले हैं. इनमें से अगर आपका कोई जरूरी काम अब तक पूरा नहीं हो सका है, तो इसे तुरंत निपटा लीजिए.

पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों से लंबे समय से केवाईसी अपडेट करने को कह रहा है. बैंक ने साफ तौर पर कह दिया है कि KYC अपडेट कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है. बैंक ने ट्वीट कर ग्राहकों को सूचित किया था कि रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के अनुसार, सभी ग्राहकों को KYC अपडेट करना जरूरी है. इस काम को पूरा करने के लिए बैंक ने आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 तय की है.

बैंक के अनुसार, यदि आपके खाते का 31 मार्च 2022 तक KYC का अपडेशन नहीं हुआ है, तो इसे 31 अगस्त 2022 तक पूरा करा लें. KYC को अपडेट करने के लिए अपने मूल ब्रांच से संपर्क करें. अगर आपने KYC अपडेट नहीं किया, तो आप अपने खाते से पैसों का लेन-देन नहीं कर पाएंगे.

रसोई गैस की कीमतों में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं. ऐसे में हो सकता है कि रसोई गैस की कीमतों में इजाफा हो जाए. अगर आप बढ़ी हुई कीमतों से राहत चाहते हैं तो आज ही अपना LPG सिलेंडर बुक करा लें, आज बुक कराने पर नई दरों से आपको भुगतान नहीं करना पड़ेगा.

पीएम किसान
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने के लिए किसानों को e-KYC कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2022 है. अगर किसान 31 अगस्त तक ये काम नहीं पूरा करते हैं, तो उनकी अगली किस्त अटक सकती है.

बढ़ जाएंगे टोल टैक्स
दिल्ली आने जाने के लिए जो लोग यमुना एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें एक सितंबर से अधिक टोल टैक्स चुकाने होंगे. नई बढ़ोतरी के अनुसार, कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल की दर को 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 2.65 किलोमीटर कर दिया गया है. प्रति किलोमीटर पर 10 पैसे की बढ़ोतरी हुई है.

हल्के कमर्शियल वाहन, हल्के माल वाहन या मिनी बसों के लिए टोल टैक्स को 3.90 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 4.15 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है. बस या ट्रक के लिए टोल की दर को 7.90 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 8.45 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है. इससे पहले यमुना एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स में इजाफा 2021 में हुआ था.

इंश्योरेंस एजेंटों का कमीशन कम
IRDAI ने जनरल इंश्योरेंस के नियमों में बदलाव किया है. अब इंश्योरेंस एजेंट को 30 से 35 फीसदी की बजाय 20 फीसदी ही कमिशन मिलेगा. इससे लोगों की प्रीमियम की राशि कम आएगी.

ऑडी कार की कीमतें
अगर आप सितंबर के महीने में ऑडी कार खरीदने का प्लान बना कर रहे हैं, तो ये कार महंगी होने वाली है. ऑडी कार की कीमतों में 2.5 फीसदी का इजाफा होने वाला है. नई कीमतें 20 सितंबर से लागू होने वाली हैं.

गाजियाबाद में बढ़ेगा सर्किल रेट
अगर आप गाजियाबाद में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको एक सितंबर से अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा. गाजियाबाद में सर्किल रेट में 2 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने वाली है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...