9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedये काम खत्म हो जाएंगे... ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन और जोहो के...

ये काम खत्म हो जाएंगे… ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन और जोहो के श्रीधर वेम्बु का इशारा कहां?

Published on

नई दिल्‍ली

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की दुनिया को बदल रहा है। जोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बु का मानना है कि एआई 90% कोडिंग का काम कर लेगा। इससे दोहराए जाने वाले काम खत्म हो जाएंगे। वहीं, ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन का कहना है कि इससे सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए नौकरियां कम हो सकती हैं। एआई अब कोडिंग में इंसानों की जगह लेता जा रहा है। कंपनियां अब एआई टूल्स का इस्तेमाल करना सीख रही हैं। कई कंपनियों में 50% से ज्यादा कोड एआई लिख रहा है। इंडस्ट्री के कई लीडर्स भी ऐसा ही सोचते हैं। उनका मानना है कि एआई जल्द ही सारा सॉफ्टवेयर कोड लिख देगा।

श्रीधर वेम्बु का कहना है कि एआई ज्यादातर कोडिंग के काम को संभाल लेगा। वह ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि प्रोग्रामिंग में कई काम बार-बार करने होते हैं। एआई इन कामों को आसानी से कर सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, ‘जब लोग कहते हैं कि AI 90% कोड लिखेगा तो मैं तुरंत मान जाता हूं। कारण है कि प्रोग्रामर जो लिखते हैं, उसमें से 90% ‘बॉयलर प्लेट’ होता है।’ वह ‘आवश्यक जटिलता’ (एसेंशियल कॉम्‍प्‍लेक्सिटी) और ‘आकस्मिक जटिलता’ (एक्‍सीडेंटल कॉम्‍प्‍लेक्सिटी) के बीच के अंतर की बात कर रहे थे। यह सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की किताब ‘द मिथिकल मैन मंथ’ का एक विचार है।

रचनात्मक काम अभी इंसान ही करेंगे
वेम्बु के अनुसार, AI आकस्मिक जटिलता को दूर करने में अच्छा है। लेकिन, आवश्यक जटिलता को संभालने के लिए इंसानों की जरूरत होती है। इसका मतलब है कि AI दोहराए जाने वाले और आसान काम कर सकता है। लेकिन, मुश्किल और रचनात्मक काम अभी भी इंसानों को ही करने होंगे।

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन का कहना है कि AI के कारण सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की मांग कम हो सकती है। यह बदलाव तुरंत नहीं होगा, लेकिन इसकी दिशा साफ है। उन्होंने कहा, ‘हरेक सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुछ समय के लिए बहुत ज्यादा काम करेगा। फिर एक समय आएगा जब हमें कम सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की जरूरत होगी।’

अभी यह है सबसे बड़ी जरूरत
ऑल्टमैन ने बताया कि AI सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट को कैसे बदल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले कोडिंग में महारत हासिल करना ही सबसे बड़ी बात थी। लेकिन, अब AI टूल्स में महारत हासिल करना जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘अभी सबसे जरूरी चीज है AI टूल्स का अच्छी तरह से इस्तेमाल करना सीखना।’ उन्होंने इसकी तुलना 2000 के दशक की शुरुआत से की। उस समय अच्छा कोडर बनना ही सबसे जरूरी था।

ऑल्टमैन ने बताया कि कई कंपनियों में AI पहले से ही काफी कोड लिख रहा है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि कई कंपनियों में यह आंकड़ा 50% से ज्यादा हो गया है।’ उन्होंने ‘एजेंटिक कोडिंग’ के बारे में भी बात की। इसमें AI ज्यादा मुश्किल काम करेगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि एजेंटिक कोडिंग के साथ बड़ी चीज आएगी, जो अभी तक कोई भी असली में नहीं कर रहा है।’

इंडस्ट्री के कई लीडर्स भी ऐसा ही सोचते हैं. Anthropic के सीईओ डारियो अमोदेई ने हाल ही में कहा था कि AI एक साल के अंदर सारा सॉफ्टवेयर कोड लिख देगा। मेटा के मार्क जुकरबर्ग ने भी जनवरी में ऐसा ही कहा था। उन्होंने जो रोगन को बताया था कि AI जल्द ही उनके ऐप्स के पीछे का ज्यादातर कोड लिख देगा।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...