17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorized​रेड कार्पेट पर बिकिनी पहनकर आ गई ये 23 साल की लड़की,...

​रेड कार्पेट पर बिकिनी पहनकर आ गई ये 23 साल की लड़की, स्कर्ट भी पहनी ऐसी जो थी सिर्फ पीछे की ओर​

Published on

संगीत की दुनिया के सबसे बड़े और शानदार अवॉर्ड्स में से एक MTV VMAs 2024 का आयोजन हाल ही में हुआ। जिसमें म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीता, तो कुछ हसीनाओं का रेड कार्पेट लुक सबके होश उड़ा गया। इन्हीं में से एक थीं 23 साल की अमेरिकन सिंगर और इन्फ्लुएंसर एडिसन रे, जो इतने कातिलाना रूप में यहां आईं कि सबकी छुट्टी कर गईं।

वैसे तो बहुत सी हसीनाओं ने यहां अपने हुस्न का जलवा बिखेरा, लेकिन बिकिनी और ट्विस्ट के साथ पहनी गई स्कर्ट में एडियन सबका ध्यान अपनी ओर खींच ले गईं। हसीना की ये टूटू स्कर्ट या यूं कहे कि रफल स्कर्ट आगे थी ही नहीं, इसे बस उन्होंने पीछे की ओर पहना। जिसमें उनका यूनिक और बोल्डनेस से भरपूर अंदाज देखने को मिला। यकीन मानिए आप भी हसीना का ये लुक देख हैरान रह जाएंगे।

कस्टम आउटफिट में एडिसन ने ढाया कहर
एडिसन ने इस इवेंट के लिए मिस क्लेयर सुलिवन लेबल की कस्टम बिकिनी और टूटू स्कर्ट पहनी। जिसमें उन्हें सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट डारा ने स्टाइल किया। इस प्लंजिंग नेकलाइन ब्रालेट में हसीना हॉटनेस का तड़का लगा रही हैं, तो उनकी नेवल पियर्सिंग भी फ्लॉन्ट हो रही है। जिसमें वह अपनी अदाएं दिखा कहर ढा गईं।

स्कर्ट में लगे हैं फेदर्स
एडियन का ये लुक बोल्डनेस से भरपूर है। जिसे उन्होंने टूटू स्कर्ट के साथ स्टाइल करके और भी स्टाइलिश बना दिया। ये रफल डीटेलिंग वाली स्कर्ट सिर्फ पीछे की ओर है और इसमें वेस्ट पर फेदर्स लगे हैं। ठीक ऐसे ही फेदर्स उनकी ब्रालेट में भी अटैच हैं। जिसे पहन वह कातिलाना अंदाज में पोज कर रही हैं।

दे गईं मैडोना और ब्रिटनी स्पीयर्स जैसी वाइब्स
अपने इस ड्रामेटिक लुक को लेकर एडिसन का कहना है कि ये थोड़ी बहुत मैडोना और ब्रिटनी स्पीयर्स जैसे वाइब्स दे रहा है। उसी को ध्यान में रखकर इसे बनाया गया है। वहीं, उन्होंने इसे एकदम बेसिक तरीके से बिना किसी एक्सेसरी के स्टाइल किया। वह बस वाइट कलर की हल्की शाइन हील्स पहने दिखीं।

इस तरह किया लुक कंप्लीट
एडिसन ने अपने इस लुक को पिंक लिप्स, ब्लश्ड चीक्स और शाइनी आइज के साथ कंप्लीट किया। जिसमें उनके फीचर्स इनहैंस हो रहे थे। वहीं, साइड पार्टीशन के साथ उन्होंने अपने बालों को वैवी कर्ल रखा और पिन लगाकर इसे फाइनल टच दिया। जिसने उनके लुक को बखूबी कॉम्प्लिमेंट किया और वह छा गईं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...