15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedअडानी के इस शेयर ने 15 दिन में डबल किया निवेशकों का...

अडानी के इस शेयर ने 15 दिन में डबल किया निवेशकों का पैसा, स्टॉक खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक

Published on

नई दिल्ली

शेयर बाजार में तेजी के बीच अडानी ग्रुपके स्टॉक्स में भी बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। अडानी ग्रुप के शेयरों ने जबरदस्त कमबैक किया है। अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में तेजी से निवेशक भी गदगद हैं, लेकिन ग्रुप के एक शेयर में पिछले कई दिनों से लगातार अपर सर्किट देखने को मिल रहा है। इस शेयर में पैसा लगाने वाले निवेशक मालामाल हो गए हैं। स्टॉक में पिछले 15 दिनों में ही निवेशकों का पैसा दोगुना हो गया है। इस शेयर में आज भी सुबह से अपर सर्किट लगा हुआ है। शेयर को खरीदने की निवेशकों में होड़ लगी हुई है। इस शेयर को कोई बेचने को तैयार नहीं है। निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में स्टॉक में और तेजी देखने को मिल सकती है। बता दें कि 24 जनवरी 2023 को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। अडानी ग्रुप की कई कंपनियों के शेयरों में रोजाना लोअर सर्किट देखने को मिल रहा था। कई स्टॉक अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे। अब दोबारा अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है।

15 दिन में एक लाख के हुए 2 लाख
निवेशकों को बंपर रिटर्न देने वाला यह स्टॉक अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का है। इस शेयर ने पिछले 15 दिनों में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। 28 फरवरी 2023 को अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर की कीमत 439.35 रुपये के निचले स्तर पर चली गई थी। वहीं बीते 21 मार्च 2023 को यह शेयर 891.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। अगर आज की बात करें तो यह शेयर 5 फीसदी के उछाल के साथ 982.35 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस शेयर में लगातार तेजी बनी हुई है। ऐसे में अगर देखें तो अगर किसी निवेशक ने 28 फरवरी 2023 को एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसे दो लाख रुपये का रिटर्न मिलता।

5 दिन में 20 फीसदी से ज्यादा उछला शेयर
अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का शेयर पिछले पांच दिनों में 20 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है। वहीं पिछले एक महीने की बात करें तो अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 91.83% तक उछाल आ चुका है। आज सुबह से ही इस शेयर में अपर सर्किट लगा हुआ है। इस शेयर को खरीदने की निवेशकों में होड़ है। स्टॉक में निवेश करने वाले मालामाल हो गए हैं।

 

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...