15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedइस कंपनी ने लिया फैसला, कहा- मीटिंग से होता है वक्त बर्बाद......

इस कंपनी ने लिया फैसला, कहा- मीटिंग से होता है वक्त बर्बाद… बंद कर दो ये काम!

Published on

नई दिल्ली,

कनाडा की ई-कॉमर्स कंपनी शॉपिफाई (Shopify Inc) ने अपने कर्मचारियों को नए साल में बड़ी राहत दी है. कंपनी ने बड़ी मीटिंग कल्चर को खत्म करने का फैसला किया है. इसके अलावा ग्रुप मीटिंग से भी कर्मचारियों को दूर रहने के लिए कहा गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कनाडाई ई-कॉमर्स शॉपिफाई ने कहा कि 50 से अधिक लोगों के साथ बड़ी मीटिंग्स केवल गुरुवार को छह घंटे की विंडो के दौरान ही की जा सकती है. कंपनी के लीडर भी कर्मचारियों को अन्य मीटिंग और चैट ग्रुप से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करेंगे.

कंंपनी ने लागत में कटौती की थी
ब्लूमबर्ग के अनुसार, कंपनी के सह-संस्थापक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोबी लुत्के ने एक ईमेल बयान में कहा- ‘चीजों को हटाने की तुलना में चीजों को जोड़ना बहुत आसान है. यदि आप किसी चीज के लिए हां कहते हैं, तो आप वास्तव में उन सभी चीजों के लिए ना कहते हैं जो आप उस अवधि के दौरान कर सकते थे. जैसे-जैसे लोग चीजें जोड़ते हैं, वैसे-वैसे चीजों का सेट छोटा होता जाता है.’ बता दें कि कंपनी ने अपनी लागत में कटौती की थी.

रद्द कर दी जा रही हैं ऐसी मीटिंग्स
Shopify Inc के वाइस प्रसिडेंट प्रोडक्ट और सीओओ काज नेजतियान ने कहा कि कंपनी ‘लोगों को उनके मेकर टाइम वापस’ दे रही है. हम दो से अधिक लोगों के साथ सभी Shopify मीटिंग रद्द कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमारी कंपनी में हमने एक्स्ट्रा मीटिंग्स को जबरन खींचते हुए देखा है. इसके अलावा कंपनी ने कोविड के बाद से अपने कर्मचारियों को कहीं से भी काम करने की आजादी दी है.

बढ़ सकता है प्रोडक्शन
फ्रांस के NEOMA बिजनेस स्कूल के शोध के अनुसार, मीटिंग न करने की पॉलिसी प्रोडक्शन को बढ़ा सकती. साथ ही कर्मचारियों के तनाव को कम कर सकती है. हालांकि, Shopify में मीटिंग्स पूरी तरह से खत्म नहीं हो रही है. पिछले साल कंपनी ने कर्मचारियों को अपनी सैलरी और कंनसेशन स्ट्रक्चर तय करने का भी अधिकार दिया था. कंपनी कॉस्ट कटिंग पर फोकस कर रही है.

नो मीटिंग डेज कल्चर
पिछले साल किए गए एक सर्वे के अनुसार, कर्मचारी सप्ताह में औसतन लगभग 18 घंटे मीटिंग में गुजार देते हैं. वहीं, सिर्फ 14 फीसदी मीटिंग इनवाइट को एक्सेप्ट नहीं करते हैं. सर्वे में पाया गया था कि बड़े संगठनों में कर्मचारियों के गैर जरूरी मीटिंग्स में जाने से हर साल लगभग 100 मिलियन डॉलर की बर्बादी होती है. फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा इंक ने भी नो मीटिंग डेज कल्चर की शुरुआत की है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...