7.3 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedगरीबी पर वर्ल्ड बैंक की ये गुड न्यूज पहलगाम टेंशन के बीच...

गरीबी पर वर्ल्ड बैंक की ये गुड न्यूज पहलगाम टेंशन के बीच पाकिस्तान का खून जला देगी, भारत का जोश होगा हाई

Published on

नई दिल्ली

भारत ने गरीबी के खिलाफ जंग में जीत हासिल की है। विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2011-12 से 2022-23 के बीच भारत ने 171 मिलियन लोगों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला है। यह न केवल आंकड़ों की कहानी है, बल्कि लाखों परिवारों के बेहतर भविष्य की उम्मीद भी है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गरीबी में भारी कमी, रोजगार के नए अवसर, और भारत का निम्न-मध्यम आय वर्ग में कदम रखना—यह सब देश की प्रगति की एक प्रेरणादायक गाथा बयां करता है।

171 मिलियन लोग गरीबी रेखा से ऊपर
विश्व बैंक की हालिया ‘पोवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2011-12 से 2022-23 तक के दशक में 171 मिलियन लोगों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला है। अत्यधिक गरीबी को प्रतिदिन 2.15 अमेरिकी डॉलर से कम आय के रूप में परिभाषित किया गया है। इस दौरान अत्यधिक गरीबी 16.2% से घटकर 2.3% हो गई।

गावों और शहरों दोनों में कम हुई गरीबी
रिपोर्ट में कहा गया है कि गांवों और शहरों दोनों में गरीबी कम हुई है। हालांकि, कुछ राज्यों में अभी भी गरीबी एक बड़ी समस्या है। युवाओं में बेरोजगारी एक चिंता का विषय है, लेकिन महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इससे 17.1 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं।

विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है, ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक गरीबी 18.4% से घटकर 2.8% हो गई और शहरी क्षेत्रों में 10.7% से 1.1% हो गई, जिससे ग्रामीण-शहरी अंतर 7.7 से 1.7 प्रतिशत अंक तक कम हो गया। ये 16% की वार्षिक गिरावट है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत अब निम्न-मध्यम आय वाले देशों की श्रेणी में आ गया है। USD 3.65 प्रति दिन की गरीबी रेखा के अनुसार, गरीबी 61.8% से घटकर 28.1% हो गई है, जिससे 37.8 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं। ग्रामीण गरीबी 69% से घटकर 32.5% हो गई, और शहरी गरीबी 43.5% से घटकर 17.2% हो गई, जिससे ग्रामीण-शहरी अंतर 25 से 15 प्रतिशत अंक तक कम हो गया, जिसमें 7% की वार्षिक गिरावट आई है।

प्रमुख राज्यों की भूमिका
भारत के पांच सबसे अधिक आबादी वाले राज्य—उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, और मध्य प्रदेश—2011-12 में देश के 65% अत्यधिक गरीबों के लिए जिम्मेदार थे। इन राज्यों ने 2022-23 तक अत्यधिक गरीबी में दो-तिहाई कमी में योगदान दिया। हालांकि, ये राज्य अभी भी 54% अत्यधिक गरीब और 51% बहुआयामी गरीब आबादी का हिस्सा हैं।

बहुआयामी गरीबी में कमी
विश्व बैंक का बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI), जो गैर-मौद्रिक गरीबी को मापता है, 2005-06 में 53.8% से घटकर 2019-21 में 16.4% हो गया। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 2021-22 के बाद से रोजगार वृद्धि कार्यशील आयु की आबादी से अधिक रही है। विशेष रूप से महिलाओं में रोजगार दर बढ़ी है। शहरी बेरोजगारी 2024-25 की पहली तिमाही में 6.6% तक गिर गई, जो 2017-18 के बाद सबसे कम है। पुरुष श्रमिकों का ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों में स्थानांतरण 2018-19 के बाद पहली बार देखा गया। ग्रामीण महिलाओं का कृषि में रोजगार बढ़ा है।

इन सुधारों के बावजूद, अभी भी कुछ चुनौतियां हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि युवाओं में बेरोजगारी 13.3% है, और उच्च शिक्षा प्राप्त स्नातकों में यह दर 29% तक बढ़ जाती है। गैर-कृषि वेतनभोगी नौकरियों में से केवल 23% ही औपचारिक हैं और कृषि रोजगार का एक बड़ा हिस्सा अनौपचारिक है। इसके अलावा, स्व-रोजगार बढ़ रहा है, खासकर ग्रामीण श्रमिकों और महिलाओं में, लेकिन लैंगिक असमानताएं अभी भी मौजूद हैं, क्योंकि पुरुषों की तुलना में 23.4 करोड़ अधिक महिलाएं वेतनभोगी काम कर रही हैं।

विश्व बैंक की गरीबी और इक्विटी ब्रीफ 100 से अधिक विकासशील देशों में गरीबी, साझा समृद्धि और असमानता के रुझानों के बारे में जानकारी प्रदान करती है। ये ब्रीफ साल में दो बार जारी किए जाते हैं और विश्व स्तर पर गरीबी कम करने के प्रयासों को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...