12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedअगले साल बिक जाएगा यह सरकारी बैंक, तैयारियां जोरों पर, जानें पूरी...

अगले साल बिक जाएगा यह सरकारी बैंक, तैयारियां जोरों पर, जानें पूरी डिटेल

Published on

नई दिल्ली

सरकारी क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक का विनिवेश अगले वित्त वर्ष (FY 2023-24) में पूरा हो जाएगा। इसका मतलब है कि अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के बीच इस बैंक का निजीकरण हो जाएगा। डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (दीपम) सचिव तुहिन कांता पांडे ने सोमवार को एक इंटरव्यू में यह बात कही। इससे पहले पांडे ने कहा था कि आईडीबीआई बैंक में केंद्र और एलआईसी की हिस्सेदारी की बिक्री के लिए कई एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रस्ट मिले हैं। पांडे ने इस विनिवेश प्रक्रिया को यूनिक बताया। उन्होंने दावा किया कि विनिवेश के बाद मैनेजमेंट कंट्रोल का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि वित्तीय बोलियां आने के बाद रिजर्व प्राइस निर्धारित किया जाएगा।

3-4 महीने में होगा ड्यू डिलिजेंस
पांडे ने कहा कि अभी आईडीबीआई बैंक के लिए बोलीदाताओं के नाम और उनकी संख्या का खुलासा नहीं किया जा सकता। इस प्रोसेस का अगला चरण वर्चुअल डाटा रूम का एक्सेस देना और सवालों के समाधान करने से जुड़ा है। पांडे ने कहा, ‘ड्यू डिलिजेंस प्रोसेस टाइमलाइन की फैक्टर्स पर डिपेंड करेगी। आमतौर पर इसमें 3-4 महीने का समय लगता है।’ ट्रांजेक्शन अब दूसरे चरण में जाएगा। इसमें संभावित बोलीदाता वित्तीय बोलियां देने से पहले ड्यू डिलिजेंस करेंगे।

बिकेगी 60.72 फीसदी हिस्सेदारी
सरकार और एलआईसी दोनों मिलकर आईडीबीआई बैंक में 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं। इन्होंने अक्टूबर में संभावित खरीदारों से बोलियां मंगवाई थीं। प्रारंभिक बोलियों या ईओआई सबमिट करने की लास्ट डेट 16 दिसंबर थी। इसे बढ़ाकर 7 जनवरी कर दिया गया था।

सरकार और एलआईसी के पास है 94.71 फीसदी हिस्सेदारी
इस समय सरकार और एलआईसी के पास आईडीबीआई बैंक में कुल 94.71 फीसदी हिस्सेदारी है। सफल बोलीदाता को पब्लिक शेयरहोल्डिंग के 5.28 फीसदी के अधिग्रहण के लिए ओपन ऑफर लाना होगा। इससे पहले दीपम ने कहा था कि संभावित खरीदारों के पास 22,500 करोड़ रुपये की न्यूनतम नेटवर्थ होनी चाहिए। साथ ही बैंक की बोली योग्यता को पूरा करने के लिए पिछले 5 साल में से 3 साल शुद्ध रूप से मुनाफे में होना चाहिए।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...