9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedदुनिया के सबसे खराब फूड की लिस्ट में भारत का यह व्यंजन,...

दुनिया के सबसे खराब फूड की लिस्ट में भारत का यह व्यंजन, लोगों ने कहा- ‘यह नहीं हो सकता’

Published on

नई दिल्ली,

भारत में खाने के शौकीन लोग आमतौर पर आलू-बैंगन खाना पसंद करते हैं. यहां तक कि पूरे उत्तर भारत में लगभग सभी ढाबा, रेस्तरां और होटलों में आलू-बैंगन की सब्जी मिल जाती है. लेकिन हाल ही में पारंपरिक भोजन को रेटिंग देने वाली वेबसाइट TasteAtlas ने एक लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में दुनिया के 100 सबसे खराब व्यंजनों को शामिल किया गया है. आलू-बैंगन को इस लिस्ट में 60वें स्थान पर रखा गया है. आलू-बैंगन की सब्जी को 5 में से 2.7 रेटिंग दी गई है.लिस्ट के जारी होने के बाद से लोग विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से इस पर हैरानी जता रहे हैं.

लोगों ने जताई हैरानी
TasteAtlas द्वारा जारी इस लिस्ट में आलू और बैंगन से तैयार सब्जी को 60वें स्थान पर रखा गया है. हालांकि, रिपोर्ट में इस व्यंजन को सरल और स्वादिष्ट भी बताया गया है. जो आमतौर पर उत्तर भारत में लंच में खाया जाता है. इस सब्जी को तैयार करने में शामिल पदार्थ में प्याज, टमाटर और विभिन्न मसालों को भी रखा गया है.TasteAtlas ने भले ही इस डिश को 5 में से 2.7 रेटिंग दी हो, लेकिन सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग इस लिस्ट को देखकर हैरान हैं. लोगों का कहना है कि यह कैसे संभव हो सकता है.

फूड ब्लॉगिंग ग्रुप फूडकर्स के प्रभजोत सिंह का कहना है कि मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि राजा का दिल टूट गया है. बैंगन को एक तरह से सब्जियों का राजा भी कहा जाता है और पूरे उत्तर भारत में लगभग सभी ढाबा, रेस्तरां और होटलों में बनाया जाता है.उन्होंने यह भी कहा कि इस लिस्ट को चयन करने में शामिल जूरी मेंबर्स को भारत आना चाहिए और असली आलू बैंगन का स्वाद एक बार जरूर चखना चाहिए.

TasteAtlas के अनुसार दुनिया की टॉप 10 खराब डिश
व्यंजन- देश- रेटिंग
हकराल- आइसलैंड- 1.8
रेमेन बर्गर- अमेरिका- 1.9
येरुशलमी कुगेल- इजरायल-2.0
kalvsylta- स्वीडन- 2.2
स्कैलंड्रौसिस- लातविया- 2.2
चैपलेले- चिली- 2.2
कैल्सक्रोव- स्वीडन- 2.2
Bocadillo de carne de caballo- स्पेन- 2.3
मार्माइट और चिप सैंडविच- न्यूजीलैंड- 2.3
रयिनिमाक्कारा- फिनलैंड-2.3

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...