10.3 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorized'यही कारण है पहलगाम में जो हुआ', सोनू निगम के गाते ही...

‘यही कारण है पहलगाम में जो हुआ’, सोनू निगम के गाते ही चिल्लाई भीड़, कन्नड़ फैंस ने की बेइज्जती!

Published on

सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज में अपनी परफॉर्मेंस के दौरान अपना आपा खो दिया और एक लड़के को डांट लगाई। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया जिसमें सोनू भीड़ से कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि उन्हें कन्नड़ से प्यार है, लेकिन फिर भी उस लड़के ने उन्हें कन्नड़ में गाने के लिए ‘बुरी तरह से धमकाया’। सोनू ने पहलगाम की घटना के बारे में भी बात की।

उन्होंने यह भी बताया कि विश्व में कहीं भी उनके परफॉर्मेंस के दौरान यदि भीड़ में एक भी कन्नड़ फैन मौजूद हो तो वो उसके लिए भी गाते हैं। सोनू निगम ने कहा, ‘मैं पूरी दुनिया में जहां भी जाता हूं, मैं हमेशा बोलता हूं मैं, सबको बोलता हूं मैं…14,000 दर्शकों की संख्या में हमें एक आवाज आती है, ‘कन्नड़’। तो मैं उनके लिए एक कन्नड़ गाना गाता हूं। मैं इतनी इज्जत करता हूं आपकी, इतना प्यार करता हूं। तो थोड़ा सा ऐसा नहीं करना चाहिए आपको। यही कारण है जो पहलगाम में हुआ।’

दिल्ली में परफॉर्म कर रहे थे सोनू
हाल ही में सोनू ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में परफॉर्म किया था। तभी उन्होंने ये बात कही। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘तलाश’ (1992) के गाने ‘हम तो छैला बन गए’ से की थी। सोनू ने 1990 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में एक सिंगर के रूप में अपना करियर शुरू किया और ‘संदेशे आते हैं’ (बॉर्डर) और ‘ये दिल दीवाना’ (परदेस) जैसे हिट गानों से जल्द ही प्रसिद्धि पा ली।

इन भाषाओं में गाने गाए
हिंदी और कन्नड़ के अलावा, उन्होंने बंगाली, मराठी, तेलुगू, तमिल, उड़िया, अंग्रेजी, असमिया, मलयालम, गुजराती, भोजपुरी, नेपाली, तुलु, मैथिली और मणिपुरी में भी गाने गाए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...