5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedतूफानी तेजी से भाग रहा रेलवे का ये स्‍टॉक! आज 10%, कल...

तूफानी तेजी से भाग रहा रेलवे का ये स्‍टॉक! आज 10%, कल 20%… 5 दिन में ही निवेशक मालामाल

Published on

नई दिल्‍ली ,

गिरते बाजार में भी रेलवे के कुछ शेयरों ने खूब कमाई कराई है. IRFC और IRCTC के शेयरों के अलावा एक और रेलवे सेक्‍टर की कंपनी का शेयर तूफानी तेजी के साथ भाग रहा है. यह स्‍टॉक पिछले पांच दिनों में ही मालामाल कर चुका है. एक महीने के दौरान यह स्‍टॉक 87 फीसदी तक रिटर्न दे चुका है. अब ये शेयर 320 रुपये पर पहुंच गया है.

रेलवे का यह स्‍टॉक रेलव विकास निगम (RVNL) है, जिसने एक साल के दौरान गजब का रिटर्न दिया है. RVNL के शेयर शुक्रवार को 20 फीसदी चढ़कर 292.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए, जबकि शनिवार को 10 फीसदी की तेजी के साथ 320 रुपये पर पहुंच गए. पांच दिन में ये स्‍टॉक 56 फीसदी की छलांग लगा चुका है. वहीं एक महीने की बात करें तो रेल विकास निगम के शेयर ने इस अवधि में 87 फीसदी का रिटर्न दिया है.

कभी 19 रुपये था शेयर का भाव
5 साल पहले अप्रैल 2019 में रेल विकास निगम के शेयर 19.75 रुपये पर थे, लेकिन आज यह शेयर 320 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इस अवधि के दौरान इस स्‍टॉक ने 16 गुना से ज्‍यादा या फिर 1500 फीसदी का रिटर्न दिया है. ऐसे में अगर किसी ने इस अवधि के दौरान 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसके एक लाख आज 16 लाख रुपये बन जाते.

1 साल में इतना दिया रिटर्न
रेल विकास निगम का शेयर एक साल पहले यानी 20 जनवरी को 76 रुपये प्रति शेयर भाव पर था, जो अब 320 रुपये पर कारोबार कर रहा है. एक साल के दौरान इसने लगभग 4 गुना रिटर्न दिया है. यह स्‍टॉक इस अवधि के दौरान 317% चढ़ा है. इसके 52वीक का लो लेवल 56.05 रुपये प्रति शेयर है.

आज इन रेलवे स्‍टॉक में भी उछाल
शनिवार को शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ खुला. इस बीच रेलवे स्‍टॉक में जबदस्‍त उछाल देखी गई. IRFC के शेयर 9 फीसदी चढ़कर 174.85 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे, जबकि RVNL के शेयर 10 फीसदी चढ़कर 320 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा, IRCTC करीब 4 फीसदी चढ़कर 1000 के पार कारोबार कर रहा था.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...