8.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedTata की इस कंपनी ने सरकार को लगाया 645Cr का चूना, CAG...

Tata की इस कंपनी ने सरकार को लगाया 645Cr का चूना, CAG रिपोर्ट का दावा

Published on

नई दिल्ली,

टाटा समूह की टाटा कम्यूनिकेशंस के कारण सरकारी खजाने को 645 करोड़ रुपये का भारी-भरकम नुकसान हुआ है. कैग (CAG) की ताजा रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है. सोमवार को जारी कैग की इस रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 2006-07 से 2017-18 के दौरान कम ग्रॉस रेवेन्यू की जानकारी दी, जिससे सरकार को लाइसेंस फी लेवी के मामले में नुकसान उठाना पड़ा.

इतना कम बता रही थी ग्रॉस रेवेन्यू
कैग ने कहा कि टाटा कम्यूनिकेशंस लिमिटेड से यह रकम वसूल किए जाने की जरूरत है. कैग ने कहा, ‘टीसीएल को मिले NLD, ILD और ISP-IT लाइसेंसों के संबंध में प्रॉफिट-लॉस स्टेटमेंट व बैलेंस शीट के ऑडिटेड एजीआर स्टेटमेंट (Audited AGR Statement) की ऑडिट स्क्रूटनी की गई. यह ऑडिट स्क्रूटनी 2006-07 से 2017-18 की अवधि के स्टेटमेंट के लिए हुई. इसमें यह जानकारी सामने आई कि कंपनी ग्रॉस रेवेन्यू को 13,252.81 करोड़ रुपये कम बता रही थी, जिसके कारण लाइसेंस फीस लेवी 950.25 करोड़ रुपये कम हो गई.’

कंपनी के ऊपर इतना बकाया
कैग की रिपोर्ट के अनुसार, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशंस (DoT) ने कंपनी से लाइसेंस फीस के रूप में सिर्फ 305.25 करोड़ रुपये वसूल किए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, ‘डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशंस के आकलन के हिसाब से बने 305.25 करोड़ रुपये लाइसेंस फीस को घटाने पर संबंधित अवधि में कंपनी के ऊपर 645 करोड़ रुपये का बकाया बनता है. इस रकम को कंपनी से मांगा जाना चाहिए और इसे वसूल किया जाना चाहिए.’

और ज्यादा हो सकता था नुकसान
कैग ने कहा, ‘स्पेक्ट्रम चार्ज के लिए मिनिमम रेट एजीआर के 0.15 फीसदी को कंसीडर करें तो भी सबसे उदार कैलकुलेशन में ई और वी बैंड के एक कैरियर में ही 67.53 करोड़ रुपये रेवेन्यू के नुकसान का अनुमान निकलता है. साल 2020-21 के लिए टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों ने जो औसत एजीआर की जानकारी दी है, उसके हिसाब से मात्र एक सर्किल में रेवेन्यू को हुआ सालाना नुकसान 3.30 करोड़ रुपये हो जाता है.’ कैग ने ये भी कहा कि ई और वी स्पेक्ट्रम की नीलामी में हुई देरी से रेवेन्यू को जो नुकसान हुआ, उसका आंकड़ा महज सांकेतिक है. रेवेन्यू का वास्तविक नुकसान इससे ज्यादा भी हो सकता था.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...