12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedबाजार में भारी गिरावट के बीच तीन आईपीओ हुए लिस्ट, दो में...

बाजार में भारी गिरावट के बीच तीन आईपीओ हुए लिस्ट, दो में घाटा तो एक में हुई मामूली कमाई

Published on

मुंबई:

आज यानी बुधवार, 14 फरवरी 2024 को शेयर बाजार में सुबह से ही गिरावट का माहौल है। बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) करीब 500 अंक गिर कर खुला। ऐसे में आज लिस्ट होने वाले तीन आईपीओ में से दो में निवेशकों का घाटा हो गया। मतलब कि दो आईपीओ डिस्काउंट पर लिस्ट हुए। डिस्काउंट पर लिस्ट होने वाले आईपीओ में जन स्मॉल फाइनेंस बैंक और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक का नाम शामिल है। हालांकि आज ही राशि पेरिफेरल का आईपीओ भी लिस्ट हुआ। इसके निवेशकों की एक ही दिन में आठ फीसदी की कमाई हुई। शेयर बाजार के विश्लेषक इसे मामूली कमाई बता रहे हैं। क्योंकि इससे दो दिन पहले ही एपीजे सुरेंद्रा पार्क होटल की लिस्टिंग 20 फीसदी प्रीमियम पर हुई थी।

क्या रहा राशि पेरिफेरल का प्रदर्शन
आसुस, डेल, एचपी, लेनोवो और एनवीडिया जैसी ग्लोबल कंपनियों के प्रोडक्ट भारत में डिस्ट्रीब्यूट करने वाली कंपनी राशि पेरिफेरल्स (Rashi Peripherals) का आईपीओ पिछले सप्ताह आया था। इंफोर्मेशन और कम्यूनिकेशन प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूट करने वाली इन कंपनी ने आईपीओ के जरिये 600 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने पांच रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर का प्राइस बैंड 295 से 311 रुपये तय किया था। निवेशकों को इस कंपनी का शेयर 311 रुपये पर अलॉट हुआ। सुबह बीएसई में इसके शेयर 335 रुपये यानी 7.7 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए। एनएसई पर इसके शेयर 9.2 फीसदी के प्रीमियम के साथ 339.5 रुपये पर लिस्ट हुए।

कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक में 7 फीसदी का घाटा
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक के निवेशकों को आज ही सात फीसदी का घाटा हो गया। कंपनी ने आईपीओ के जरिए एक शेयर 468 रुपये पर इश्यू किया है जबकि बीएसई पर आज यह 430.20 रुपये पर लिस्ट हुआ। मतलब कि सात फीसदी का डिस्काउंट। एनएसई पर तो यह 8 फीसदी के डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ था। यह आईपीओ चार गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था।

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक भी घाटे में हुआ लिस्ट
आज ही शेयर बाजार में जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) का शेयर भी लिस्ट हुआ। इसका शेयर निवेशकों को 414 रुपये पर अलॉट हुआ था। इसके उलट यह बीएसई पर 4.35 फीसदी के डिस्काउंट यानी 396 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ। हालांकि लिस्टिंग से पहले यह ग्रे मार्केट में प्रति शेयर 30 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड हो रहा था। जिस दिन इसका आईपीओ क्लोज हुआ था, उस दिन यह 18.5 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...