19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedटीना ने शालीन को किया Kiss, यूजर्स बोले- बंद करो, पक गए...

टीना ने शालीन को किया Kiss, यूजर्स बोले- बंद करो, पक गए फेक रोमांस देखकर

Published on

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच प्यार परवान चढ़ता दिख रहा है. दोनों को शुरुआत में तो दर्शक पसंद कर रहे थे, लेकिन जैसे- जैसे समय बीत रहा है, दोनों की बॉन्डिंग्स में काफी बनावटीपन नजर आने लगा है. ऐसा लग रहा है, मानों दोनों ही गेम के लिए अपना रोमांटिक एंगल बना रहे हों. इसी तरह गौतम विज और सौंदर्या शर्मा के बीच भी नजर आ रहा है. हालांकि, दर्शक इस समय टीना और शालीन के लव एंगल पर बात कर रहे हैं.

टीना-शालीन का रोमांस
मेकर्स ने टीना दत्ता और शालीन भनोट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस, शालीन को किस करती भी नजर आ रही हैं. यूजर्स का कहना है कि दोनं ही गेम के लिए न जाने क्या-क्या कर रहे हैं. अब तो दोनों का रोमांस फेक नजर आने लगा है. पल में लड़ते हैं तो पल में इतनी गहरी दोस्ती दिखाते हैं, जिसकी कोई हद नहीं. मेकर्स ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें अब्दू रोजिक, टीना और शालीन के लिए गाना गा रहे हैं.

पहले तो टीना और शालीन रोमांटिक डांस करते हैं, इसके बाद टीना सोफे पर बैठ जाती हैं और शालीन को अपने पास बुलाकर उन्हें किस करती हैं. टीना की आंखों में शालीन के लिए प्यार बखूबी नजर आ रहा है. 15 सेकंड के इस वीडियो में अब्दू रोजिक के पास अंकित भी बैठे नजर आ रहे हैं. दोनों का रोमांस अंकित भी एन्जॉय करते दिख रहे हैं.

अंकित की बात करें तो इनकी बॉन्डिंग दोस्त प्रियंका चहर चौधरी संग काफी अच्छी नजर आती है. हालांकि, आजकल दोनों के बीच काफी लड़ाइयां देखने को मिल रही हैं. शालीन भनोट संग प्रियंका चिकन को लेकर लड़ाई करती हैं तो यह बात अंकित को पसंद नहीं आती. वह कहते हैं कि खाने की चीज को लेकर इस तरह बड़ा बनाना ठीक नहीं. इसपर प्रियंका कहती हैं कि तुझे दो साल से झेल रही हूं. अपना एटीट्यूड मुझे मत दिखा और मुंह बंद रख. मुझे जो करना है मैं करूंगी.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...