अरमीना राणा खान पाकिस्तान की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. इन दिनों अरमीना अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. जिसके लिए उन्हें यूजर्स से काफी खरी खोटी सुननी पड़ी थी. लोगों ने उनके फोटोशूट को धर्म के खिलाफ तक बताया था. लेकिन अरमीना इन सब बातों से डरी नहीं है, उन्होंने ट्रोल करने वाले यूजर्स को करारा जवाब दिया है.
प्रेग्नेंसी शूट पर ट्रोल एक्ट्रेस
अरमीना प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्रायमेस्टर में हैं. एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ पोज करते हुए फोटोज शेयर किए थे. जहां वो अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. हालांकि अरमीना ग्रे-पर्पल कलर के सैटिन ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. लेकिन कुछ यूजर्स को ये रास नहीं आया. उन्होंने एक्ट्रेस को बेहद बुरे कमेंट्स करते हुए, ताने दिए. अरमीना को हॉलीवुड की कॉपी कहा गया. वहीं एक यूजर ने कहा कि- ये दुर्भाग्य की बात है कि महिलाओं को शक्तिशाली फील करने के लिए ‘कुफर’ को फॉलो करना पड़ता है.
अरमीना का करारा जवाब
इन हेट मैसेजेस और कमेंट्स के जवाब में अरमीना ने कई स्टेटमेंट लिखकर स्टोरी पोस्ट की. एक्ट्रेस ने यूजर्स को करारा जवाब दिया और कहा- जितने लोगों को चिढ़ हुई है, मैं सच कह रही हूं, मैं बहुत जोर से हंस रही हूं. बेचारे सुबह से उछल रहे हैं. क्योंकि कई यूजर ने एक्ट्रेस को बंदर कहा था इसलिए अरमीना ने भी अपनी स्टोरी में बंदर और बंदरिया का हैशटैग दिया.
