6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedफेड रिजर्व के एक इशारे से टॉप रईसों ने गंवाए $75 अरब,...

फेड रिजर्व के एक इशारे से टॉप रईसों ने गंवाए $75 अरब, किसे हुआ सबसे ज्यादा नुकसान?

Published on

अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने नीतिगत ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की है लेकिन अगले साल केवल दो बार कटौती का संकेत दिया है। इससे पहले सितंबर में कहा गया था कि अगले साल चार बार ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है। फेड की घोषणा के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 1123 अंक गिर गया। इस इंडेक्स में लगातार दसवें दिन गिरावट रही। यह 1974 के बाद पहला मौका है जब इंडेक्स में इतने लंबे समय तक गिरावट आई है। S&P 500 में 3% और Nasdaq Composite इंडेक्स में 3.6% गिरावट रही। इससे अमेरिका के टॉप अमीरों की नेटवर्थ में करीब $75 अरब की गिरावट आई।

एलन मस्क
अमेरिका शेयर बाजार में बुधवार को आई गिरावट से सबसे ज्यादा नुकसान में एलन मस्क रहे। टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स समेत कई कंपनियां चला रहे मस्क की नेटवर्थ एक झटके में 28.4 अरब डॉलर घटकर 458 अरब डॉलर रह गई। टेस्ला के शेयरों में 8.28 फीसदी गिरावट रही। दुनिया के सबसे बड़े रईस मस्क की इस कंपनी में करीब 23 फीसदी हिस्सेदारी है।

जेफ बेजोस
ऐमजॉन के को-फाउंडर जेफ बेजोस की नेटवर्थ में बुधवार को 9.72 अरब डॉलर की गिरावट आई। ऐमजॉन का शेयर 4.60 परसेंट की गिरावट के साथ बंद हुआ। बेजोस की नेटवर्थ अब 240 अरब डॉलर रह गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 63.2 अरब डॉलर की तेजी आई है।

मार्क जकरबर्ग
दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ में 7.69 अरब डॉलर की गिरावट रही। वह 211 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 83.2 अरब डॉलर की तेजी आई है।

लैरी एलिसन
सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल कॉरपोरेशन के को-फाउंडर लैरी एलिसन को बुधवार को 5.53 अरब डॉलर का झटका लगा। अब उनकी नेटवर्थ 188 अरब डॉलर रह गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 64.9 अरब डॉलर की तेजी आई है।

लैरी पेज
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक गूगल के फाउंडर लैरी पेज की नेटवर्थ में बुधवार को 5.53 अरब डॉलर की गिरावट आई। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ अब 168 अरब डॉलर रह गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 41.9 अरब डॉलर की तेजी आई है।

बिल गेट्स
दुनिया के अमीरों की लिस्ट में सातवें नंबर पर मौजूद 2.62 अरब डॉलर की गिरावट आई। अब उनकी नेटवर्थ 162 अरब डॉलर रह गई है। इस साल इसमें 21.5 अरब डॉलर की तेजी आई है। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर गेट्स कई साल तक दुनिया के सबसे बड़े रईस रहे। कंपनी के शेयरों में बुधवार को 3.76% गिरावट आई।

सर्गेई ब्रिन
शेयर मार्केट में गिरावट से गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन की नेटवर्थ में 5.15 अरब डॉलर की गिरावट आई। अब उनकी नेटवर्थ 158 अरब डॉलर रह गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। इस साल इसमें 38.3 अरब डॉलर की तेजी आई है। बुधवार को गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयरों में 3.54% की गिरावट रही।

स्टीव बालमर
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ रहे और कंपनी के शुरुआती कर्मचारियों में शामिल स्टीव बालमर ने बुधवार को 5.47 अरब डॉलर गंवाए। उनकी नेटवर्थ अब 152 अरब डॉलर रह गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 20.9 अरब डॉलर की तेजी आई है।

वॉरेन बफे
अमेरिका का जाने-माने निवेशक वॉरेन बफे की नेटवर्थ में गुरुवार को 2.76 अरब डॉलर की गिरावट रही। वह 140 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में बर्नार्ड अरनॉल्ट को छोड़कर सभी अमेरिकी हैं। बफे की नेटवर्थ में इस साल 20.3 अरब डॉलर की तेजी आई है।

माइकल डेल
डेल कॉरपोरेशन के फाउंडर माइकल डेल की नेटवर्थ में बुधवार को 5.83 अरब डॉलर की गिरावट आई। वह 122 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ 43.1 अरब डॉलर की तेजी आई। बुधवार को डेल के शेयरों में 4.74% की गिरावट आई।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...