साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है. सुनने में आया है पावर स्टार पवन कल्याण की मैरिड लाइफ में तनाव चल रहा है. पवन कल्याण की तीसरी शादी टूटने की खबरें हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि पवन कल्याण तीसरी बार तलाक लेने वाले हैं. लेकिन क्या ये सच है? पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
क्या पवन कल्याण तीसरी बार लेंगे तलाक?
पवन कल्याण की तीसरी शादी अन्ना लेजनेवा से हुई है. चर्चा है पवन कल्याण काफी दिनों से पत्नी Anna Lezhneva के साथ पब्लिकली स्पॉट नहीं हुए. दोनों के तलाक की खबर सबसे पहले एक यूट्यूब चैनल ने दी थी. इसके बाद मीडिया में पवन कल्याण की शादी टूटने की बात वायरल होने लगी. चैनल का तो ये भी दावा था कि Anna Lezhneva और पवन कल्याण के तलाक का मामला नामपल्ली कोर्ट में चल रहा है. इन सभी खबरों के बीच तेलुगू न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट ने फैंस को राहत दी.
सामने आया तलाक की खबरों का सच
द ग्रेट आंध्रा की रिपोर्ट ने पवन कल्याण के तलाक की खबरों को गलत बताया है. सच ये है कि पवन और उनकी तीसरी पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं है. दोनों की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ सही चल रहा है. Anna Lezhneva संग पवन कल्याण के दो बच्चे हैं. एक बेटा और एक बेटी. पवन कल्याण की पहली शादी नंदिनी से हुई थी. उनकी शादी 1997 से 2007 तक चली. इसी दौरान 2001 में वे अपनी को-स्टार रेणु देसाई संग लिव इन में रहने लगे. 2004 में इस रिश्ते से उन्हें एक बेटा हुआ. 2009 में दोनों ने ऑफिशियली शादी की. फिर उनकी एक बेटी हुई. मगर ये शादी भी लंबी नहीं चली और 2012 में उनका तलाक हो गया.
विवादों में रही पवन की लव लाइफ
पवन कल्याण की पर्सनल लाइफ हमेशा ही विवादों में रही है. उन्होंने तीन शादियां की है. उनके तलाक पर विवाद हुआ था. 2007 में पहली पत्नी नंदिनी ने एक्टर पर bigamy केस (दो शादियां करना) किया था. नंदिनी का कहना था कि पवन ने उन्हें तलाक दिए बिना दूसरी शादी की. जबकि एक्टर ने दूसरी शादी की बात को खारिज किया था. बाद में कोर्ट ने सबूत न होने पर एक्टर को आरोपों से मुक्त कर दिया था. 2008 में नंदिनी को 5 करोड़ की एलिमनी देकर उनका तलाक हुआ था.
पवन कल्याण से पहले थलपति विजय के तलाक की खबरें सुनने को मिली थी. हालांकि इन रिपोर्ट्स को फेक बताया गया. विजय के बाद अब पवन कल्याण के तलाक की खबर भी फेक बताई जा रही है. हालांकि अभी तलाक पर एक्टर का कोई बयान सामने नहीं आया है.
