6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedउम्‍मीद तोड़ने पर तुले ट्रंप, नहीं चाहते आईफोन भारत में बनें, टिम...

उम्‍मीद तोड़ने पर तुले ट्रंप, नहीं चाहते आईफोन भारत में बनें, टिम कुक को बताई ‘समस्‍या’ भारत की योजनाओं काे लग सकता है झटका

Published on

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का रुख भारत को लेकर सहज नहीं दिख रहा। भारत-पाक तनाव में इसकी झलक देखने को मिली थी। ट्रंप अब भारत की उम्‍मीदें तोड़ने पर तुल गए हैं। वह नहीं चाहते कि ऐपल भारत में आईफोन का प्रोडक्‍शन करे। वह चाहते हैं कि ऐपल प्रोडक्‍ट्स से ज्‍यादा अमेरिका में बनाए जाएं। गौरतलब है कि ऐपल, भारत में अपने प्रोडक्‍शन को लगातार बढ़ा रही है। वह चीन में ज्‍यादातर मैन्‍युफैक्‍चरिंग को भारत में शिफ्ट करना चाहती है। वहीं, ऐपल के बाकी प्रोडक्‍ट्स जैसे- आईपैड, मैक को वियतनाम में बनाने की तैयारी है।

टिम कुक से ट्रंप की बातचीत
रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने ऐपल के सीईओ टिम कुक से इस बारे में बात की है। कतर दौरे के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्‍हें टिम कुक से थोड़ी ‘समस्‍या’ है। यह समस्या ऐपल के भारत में बढ़ते प्रोडक्‍शन को लेकर है। ट्रंप के मुताबिक ऐपल भारत में आईफोन के उत्‍पादन को लगातार बढ़ा रही है। वह ऐसा नहीं चाहते। ट्रंप चाहते हैं कि कंपनी अमेरिका में अपने प्रोडक्‍शन को बढ़ाया जाए।

गौरतलब है कि देश में कई मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिटों के जरिए आईफोन के उत्‍पादन को बढ़ाया जा रहा है। टैरिफ लागू होने से पहले ऐपल ने कई हवाई जहाजों में आईफोन भरकर भारत से अमेरिका पहुंचाए थे, ताकि अमेरिका में कीमतें ना बढ़ानी पड़ें। इस बीच ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अब ऐपल, अमेरिका में अपना प्रोडक्‍शन बढ़ाएगी।

महंगी हो सकती है आईफोन 17 सीरीज
रिपोर्टों में यह भी सामने आया है कि Apple उन सभी यूजर्स को झटका दे सकती है, जो आईफोन 17 सीरीज के लॉन्‍च होने का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी अपकमिंग आईफोन सीरीज के डिजाइन व अन्‍य फीचर्स में बदलाव कर सकती है, लेकिन लोगों को फोन खरीदने के लिए ज्‍यादा जेब ढीली करनी होगी। इसकी वजह अमेरिका और चीन के बीच जारी तनातनी है, लेकिन कंपनी खुलकर ऐसा बोलने से बच रही है।

भारत की योजनाओं काे लग सकता है झटका
अमेरिकी राष्‍ट्रपति का यही रुख रहा तो भारत की योजनाओं का झटका लग सकता है। ऐपल दुनिया की दिग्‍गज कंपनियों में शुमार है और अब उसका मार्केट शेयर भारत में भी बढ़ रहा है। हाल में आए आंकड़ों से पता चला है कि ऐपल भारत में टॉप-5 कंपनियों में शामिल हो गई है। अगर ऐपल भारत में अपनी योजनाओं से पीछे हटती है तो देश में उसकी मैन्‍युफैक्‍चरिंग में असर पड़ना तय है। दिलचस्‍प यह भी है कि राष्‍ट्रपति ट्रंप, भारत को लेकर अपना यह रुख दिखा रहे हैं पर वियतनाम के लिए उन्‍होंने कुछ नहीं कहा।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...