3.9 C
London
Saturday, February 14, 2026
HomeUncategorizedट्रंप इफेक्ट या टेस्ला इफेक्ट? सरकार कर रही टैक्स में भारी कटौती...

ट्रंप इफेक्ट या टेस्ला इफेक्ट? सरकार कर रही टैक्स में भारी कटौती पर विचार, सस्ती हो सकती हैं विदेश से आने वाली EV

Published on

नई दिल्ली

इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का असर कहें या एलन मस्क की भारत में एंट्री का प्रभाव। भारत सरकार आयातित इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) पर लगने वाले टैक्स को कम करने पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार आयातित इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को 110 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी कर सकती है। इससे आयातित इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत में काफी कटौती हो सकती है।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप और टेस्ला के मालिक एलन मस्क से मुलाकात की थी। मोदी और ट्रंप की मुलाकात से पहले ट्रंप ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की बात कही थी। ट्रंप ने कहा था कि भारत अमेरिका की चीजों पर बहुत ज्यादा टैक्स लगाता है। ऐसे में अमेरिका भी भारत से आने वाली चीजों पर उतना ही टैक्स लगाएगा। टैरिफ को लेकर दोनों देश के नेताओं में भी बात हुई थी। ट्रंप टैरिफ कम न करने पर अड़े थे।

क्या नजर आ रहा है ट्रंप इफेक्ट?
मस्क की कंपनी टेस्ला भी अब भारत आने की तैयारी कर रही है। पहले खबर आई थी कि वह भारत में प्लांट लगा सकता है। लेकिन टेस्ला का अभी ऐसा कोई प्लान सामने नहीं आया है। फिलहाल वह भारत में कारों की बिक्री करेगी। यानी कारें कहीं और बनेंगी और भारत में लाकर बेची जाएंगी।

चूंकि मस्क भी भारत की ओर से लगाए जाने वाले टैरिफ पर सवाल उठा चुके हैं। दूसरी तरफ ट्रंप भी नाराज हैं। अगर भारत टैरिफ में कमी नहीं करता है तो उन भारतीय कंपनियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा जो अमेरिका में अपना सामान बेचती हैं। शायद यही कारण है कि भारत आयातित इलेक्ट्रिक कारों पर टैक्स में कमी करने पर विचार कर रहा है। बता दें कि टेस्ला भी इलेक्ट्रिक कार बनाती है।

ईवी पॉलिसी में बदलाव की तैयारी
सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए नए नियम ला रही है। ये नियम पिछले साल घोषित प्रोत्साहन योजना का हिस्सा हैं। अधिकारियों के अनुसार, नए नियमों में ‘ऑन-टैप’ सुविधा होगी। इसका मतलब है कि कंपनियां कभी भी आवेदन कर सकेंगी। इससे टेस्ला जैसी विदेशी कंपनियां भारत में निवेश से पहले मार्केट का जायजा ले सकेंगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

मप्र पुलिस बनेगी ड्रोन पायलट, अपराधियों पर कसेगी नकेल

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस अब आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करने जा रही है। पुलिस...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...