16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedएलॉन मस्क से दोस्ती के चक्कर में डूब गई ट्रंप की अपनी...

एलॉन मस्क से दोस्ती के चक्कर में डूब गई ट्रंप की अपनी कंपनी, 4 अरब डॉलर का हुआ नुकसान

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका में आगामी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को भारी झटका लगा है. ट्रंप की लंबे समय बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’पर वापसी के बाद ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप के शेयर में मंगलवार को रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली. रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप मीडिया के शेयर 4% से अधिक गिरकर 21.33 डॉलर के निचले स्तर पर आ गए. स्टॉक पिछली बार 1.8% गिरकर 21.84 डॉलर पर था. पिछले 8 दिनों से ट्रंप की कंपनी के शेयर लगातार गिर रहे हैं.

पिछले कुछ दिनों से बाजार में ट्रंप को मिल रहे झटकों ने अब इस आशंका को भी हवा दी है कि आखिर ट्रंप अगला चुनाव जीतेंगे या नहीं. बता दें कि ट्रंप पर कुछ दिन पहले हुए हमले के बाद ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप के शेयर की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल आया था. लेकिन अब इसमें गिरावट देखने को मिल रही है. इस महीने की शुरुआत में ट्रंप मीडिया (जिसकी मुख्य एसेट ट्रुथ ऐप है) ने 16.4 मिलियन डॉलर का तिमाही घाटा और केवल 837,000 डॉलर का राजस्व दर्ज किया. अब कंपनी की मार्केट वैल्यू करीब 4.3 बिलियन डॉलर है जो इस वर्ष की शुरुआत में 8 बिलियन डॉलर से अधिक थी.

मस्क के साथ इंटरव्यू से पहले एक्स पर एक्टिव हुए ट्रंप
बता दें कि ट्रंप ने पिछले हफ्ते लगभग एक साल बाद एक्स पर वापसी की थी. इसके बाद उन्होंने एलॉन मस्क के साथ एक इंटरव्यू भी किया था. ट्विटर से सस्पेंड होने के बाद ट्रंप ने अपना नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था.

इंटरव्यू में क्या बोले थे ट्रंप
इस इंटरव्यू में ट्रंप ने बाइडेन, कमला हैरिस से लेकर दुनियाभर में कई मोर्चों पर लड़े जा रहे युद्धों को लेकर बेबाकी से जवाब दिया था. इंटरव्यू में ट्रंप ने अपने ऊपर हुए हमले के बारे में भी बात की थी. उन्होंने कहा था कि यह भयावह अनुभव था. मुझे तुरंत पता चल गया था कि मुझ पर हमला हुआ है, गोली चली है. इस हमले के बाद मेरा भगवान पर भरोसा और बढ़ा है.मैं अधिक आस्तिक हो गया हूं. ट्रंप ने इस इंटरव्यू में कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव से बाइडेन का तख्तापलट हुआ है

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...