18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedकोरोना के खौफ से शेयर बाजार में सुनामी, सेंसेक्स 60 हजार के...

कोरोना के खौफ से शेयर बाजार में सुनामी, सेंसेक्स 60 हजार के नीचे लुढ़का

Published on

नई दिल्ली,

दुनियाभर में कोरोना के मामलों में जैसे-जैसे तेजी आती जा रही है, इस असर शेयर बाजारों में भारी गिरावट के रूप में दिखने लगा है. महामारी की एक और लहर के डर से भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है. बीते तीन दिनों से लगातार टूट रहे मार्केट में शुक्रवार को सुनामी देखने को मिली, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बह गए. BSE Sensex कारोबार के अंत में 980 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 60,000 के स्तर के नीचे आ गया.

निवेशकों में बढ़ा कोरोना का डर
Covid के नए वेरिएंट BF7 के डर से निवेशकों के सेंटिमेंट पर पड़े असर के चलते भारी बिकवाली का दवाब देखने को मिला. इस बीच दोपहर 2.24 बजे बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स 879.12 अंक या 1.45 फीसदी तक गिरकर 60,000 के स्तर के नीचे 59,947.10 पर आ गया. निफ्टी में भी गिरावट समय से साथ बढ़ती गई और इस समय पर एनएसई का इंडेक्स 290.45 अंक या 1.60 फीसदी लुढ़ककर 17,836.90 के लेवल पर पहुंच गया.

दिन का कारोबार खत्म होने के महज 5 मिनट पहले 3.25 बजे पर सेंसेक्स 956.70 अंक या 1.57 फीसदी फिसलकर 59,869.52 के स्तर पर पहुंच गया था. यहां बता दें Sensex अपने ऑल टाइम हाई लेवल से अब तक करीब 4000 अंक फिसल चुका है.

600 अंक फिसलकर खुला था सेंसेक्स
Stock Market ने सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत की थी. शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा फिसलकर खुला था, जबकि निफ्टी ने 150 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया था. दिन का कारोबार आगे बढ़ने और दुनिया में कोरोना के मामले बढ़ने (Corona Cases Rise) की खबरों के चलते ये गिरावट लगतार बढ़ती गई. सुबह 10.27 बजे तक बीएसई का Sensex 654.78 अंक गिरकर 60,171.44 और Nifty 203.95 अंक टूटकर 17,923.40 के लेवल पर पहुंच गया था. कारोबार खत्म होने पर निफ्टी इंडेक्स 320.55 अंक या 1.77 फीसदी टूटकर 17,806.80 के स्तर पर बंद हुआ.

बीते तीन दिनों में इतना टूटा Sensex
गौरतलब है कि चीन में कोरोना (China Covid) के बेकाबू होने की खबरों और Japan-US समेत दुनिया के कई देशों में संक्रमण के मामलों में तेज बढ़ोतरी की खबरों के बीद तीन दिनों से बाजार गिरावट से उबर नहीं पाया है. जहां बुधवार को सेंसेक्स में 635 अंकों की गिरावट आई थी, तो वहीं गुरुवार को कारोबार के अंत में बीएसई इंडेक्स 241 अंक फिसलकर बंद हुआ था और शुक्रवार को आई सुनामी में सेंसेक्स 60 हजार का आंकड़ा कायम नहीं रख सका और 980.93 अंक या 1.61 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 59,845.29 के स्तर पर क्लोज हुआ.

निवेशकों के साढ़े 5 लाख करोड़ डूबे
शुक्रवार को आई इस बड़ी गिरावट के चलते शेयर बाजार निवेशकों की 5.5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति एक झटके में साफ हो गई. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बीते कारोबारी दिन के अंत में 280.55 लाख करोड़ रुपये से कम होकर 275.01 लाख करोड़ रुपये रह गया. बुधवार को भी निवेशकों के 4.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए थे. बीते एक हफ्ते में हुए नुकसान का आंकड़ा देखें तो स्टॉक मार्केट इन्वेस्टर्स को 16 लाख करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा है. BSE लिस्टेड कंपनियों का MCap बीते 14 दिसंबर को 291.25 लाख करोड़ रुपये था.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...