7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedसुसाइड के दिन तुनिशा को शूट करना था म्यूजिक वीडियो, एक्टर बोले-...

सुसाइड के दिन तुनिशा को शूट करना था म्यूजिक वीडियो, एक्टर बोले- काश बचा पाता

Published on

तुनिशा शर्मा की फैमिली और उनके करीबी दोस्त एक्ट्रेस की मौत के सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. इतनी जिंदादिल एक्ट्रेस के सुसाइड करने से हर किसी का दिल भारी है और आंखें नम हैं. तुनिशा की मौत से टीवी एक्टर शिविन नारंग को भी गहरा सदमा लगा है. उन्होंने एक्ट्रेस को याद किया है.

तुनिशा की मौत से दुखी हैं शिविन
शिविन नारंग ने बताया कि जिस दिन तुनिशा शर्मा ने सुसाइड करके मौत को गले लगाया उसी दिन वो उनके साथ एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाले थे. तुनिशा के बारे में ई टाइम्स संग बातचीत में शिविन ने कहा- मुझे अभी भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि तुनिशा अब नहीं रहीं. तुनिशा और मैं मुंबई में 23 और 24 दिसंबर को म्यूजिक वीडियो शूट करने वाले थे.

शिविन ने कहा- लंबे समय बाद एक दूसरे संग काम करने को लेकर हम दोनों एक्साइटेड थे. जरा सोचकर देखिए जिस दिन ये हादसा हुआ, उसी दिन हम अपना म्यूजिक वीडियो शूट करने वाले थे. हालांकि, मुझे शूटिंग शुरू होने से एक हफ्ते पहले पता चला था कि तुनिशा को कुछ हेल्थ इश्यूज हो रहे हैं और शूट पोस्टपोन करना होगा. काश हमने उस दिन शूट किया होता, तो मैं उसकी मानसिक स्थिति को समझ पाता और उसकी मदद कर पाता.

तुनिशा की मां संग भी है शिविन का अच्छा बॉन्ड
शिविन नारंग और तुनिशा ने टीवी शो इंटरनेट वाला लव में साथ काम किया था. तभी से दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे. तुनिशा के बारे में बात करते हुए शिविन ने कहा- तुनिशा संग पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों रिश्ते काफी अच्छे रहे. उस समय 16 साल की छोटी उम्र में भी वो काम में बहुत परफेक्ट थी और बहुत प्रोफेशनल थी. हम लोग साथ में बहुत मस्ती करते थे. तुनिशा की मां हर दिन हमारे लिए खाना बनाती थीं और हम साथ में ही लंच करते थे. तुनिशा की मां के साथ भी मेरा काफी अच्छा बॉन्ड है. शो खत्म होने के बाद भी हम कनेक्टेड रहते थे.

शिविन ने बताया कि तुनिशा को एंग्जाइटी इश्यूज थे. उन्होंने कहा कि एक बार वो तुनिशा को डॉक्टर के पास भी लेकर गए थे. लॉकडाउन के दौरान मैंने उससे इस बारे में बात भी की थी, तब उसने कहा था कि वो ठीक है अब.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...