टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत से हर किसी को शॉक लगा है. महज 20 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने फांसी लगा कर इस दुनिया को अलविदा कह दिया. तुनिशा एक जिंदादिल लड़की थीं. अपनी स्माइल और खुशमिजाज नेचर हर किसी के चेहरे पर स्माइल ला देने वाली तुनिशा के जाने से हर किसी को सदमा लगा है. परिवार और फैंस अब भी ये विश्वास कर पाने में नाकामयाब हैं कि आखिर अचानक क्या हो गया?
तुनिशा की बकेट लिस्ट
तुनिशा के ख्वाहिशों की एक लंबी लिस्ट थी. अभी तो उसने अपनी जिंदगी को जीना शुरू किया था. उन्हें इंडस्ट्री में आए भी ज्यादा वक्त नहीं हुआ था. तुनिशा में प्यार में विश्वास करती थीं. तुनिशा मानती थीं कि प्यार से बड़ा कुछ नहीं होता है. कुछ हफ्तों पहले ही तुनिशा ने अपने आप को एक गिफ्ट दिया था. इंसान अक्सर उस बात की छाप छोड़ना चाहता है, जिस पर वो विश्वास करता है. ऐसा ही कुछ तुनिशा ने भी किया था.
तुनिशा ने अपनी कलाई पर एक टैटू बनवाया था. प्यार की दुनिया में विश्वाश रखने वाली तुनिशा मानती थीं कि इससे ऊपर कुछ नहीं है. प्यार हर रिश्ते, हर भावना से ऊपर है. तभी तो इसे उन्होंने अपनी कलाई पर भी छपवा लिया था. तुनिशा ने 12 हफ्तों पहले अपनी कलाई के पिछले हिस्से पर एक टैटू बनवाया था, जिस पर लिखा- ‘सबसे ऊपर प्यार…'(Love Above everything). टैटू बनवाने के इस वीडियो को पोस्ट कर तुनिशा ने कैप्शन दिया था- बकेट लिस्ट, आखिरकार इंक करवा लिया. थैंक्यू, मुझे ये बहुत पसंद आया.
यंग कटरीना बनीं थी तुनिशा
तुनिशा के कई सपने थे, कई ख्वाहिशें थीं. लेकिन उनकी मौत के साथ ही ये सपने अधूरे रह गए. अफसोस की बात है कि कुछ दिन बाद 21 जनवरी को तुनिशा अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली थीं. तुनिशा अलिबाबा दास्तान-ए-काबुल में शहजादी मरियम का रोल कर रही थीं. बताया जाता है कि, सीरियल के एक लीड कैरेक्टर अलीबाबा के किरदार को निभाने वाले शीजान खान से तुनिशा रिलेशनशिप में थीं. जिनसे ब्रेकअप उनकी सुसाइड की वजह मानी जा रही है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सीरियल से इतर, तुनिशा ने फिल्म फितूर और बार बार देखो में यंग कटरीना कैफ का किरदार निभाया था. विद्या बालन की ‘कहानी 2’ फिल्म में भी उन्होंने काम किया था. तुनिशा, इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभानल्लाह, गायब, शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह जैसे कई शोज में भी नजर आ चुकी हैं.
