14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedशीजान की मां से मौत के 73 दिन पहले हुई थी तुनिषा...

शीजान की मां से मौत के 73 दिन पहले हुई थी तुनिषा शर्मा की बात, सामने आई वाट्सएप चैट

Published on

एक्ट्रेस शीजान खान की मां ने तुनिषा शर्मा के 21वें बर्थडे पर एक कथित चैट शेयर की। इसमें ये साफ जाहिर हो रहा है कि तुनिषा का शीज़ान की मां के साथ एक करीबी रिश्ता था। चैट में, तुनिशा ने शीजान की मां से अपने दिल की बात कही थी, यह मानते हुए कि वह हमेशा आस-पास रहेंगी। वहीं, शीजान की मां ने उसके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हुए एक्ट्रेस पर प्यार और आशीर्वाद बरसाया था।

शीजान खान की मां कहकशान ने इंस्टाग्राम पर तीन फोटो शेयर कर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। दो फोटो में तो वह तुनिषा को लाड कर रही हैं। और तीसरी फोटो चैट की स्क्रीनशॉट है, जिसमें उनकी और तुनिषा की बात हुई है। वह एक्ट्रेस के 21वें जन्मदिन के मौके पर भावुक पोस्ट लिखती हैं और उन्हें याद करती हैं।

शीजान खान की मां ने लिखा भावुक पोस्ट
शीजान खान की मां ने लिखा, ‘मेरा बच्चा आज तुझे 12 दिन हो गए लेकिन सब्र नहीं आ रहा तू और। तेरी खुशबू तेरी याद इस घर के हर हिस्से में बसी हुई है आज के दिन का हम सब बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हम तुझे इस बार वैसे ही बर्थडे सरप्राइज देना चाहते थे जैसे तूने अपने डैडी के साथ मनाया था। जिस बर्थडे को तू मिस करती थी। जाने से पहले उस दिन तूने मुझे इतनी बार सॉरी क्यों बोला अब समझ में आया। और हां मैं यानी तेरी अम्मा और तेरी आपी हमेशा तेरे लिए खड़े हैं मेरा बच्चा मुझे सुकून है इस बात का कि जितने टाइम तू हमारे साथ रही हम तुझे वो प्यार वो सुकून वो खुशी दे सके जो तू डिजर्व करती थी। हैप्पी बर्थडे मेरा बच्चा। 4-01-2023.

शीजान खान की मां से हुई थी तुनिषा की बात
वहीं, चैट में तुनिषा ने शीजान की मां से कहा था- जब मेरे साथ कोई नहीं खड़ा मुझे पता है आप या आपी हमेशा खड़े रहोगे। बहुत प्यार करती हूं आप दोनों से। फिकर न करें सब ठीक होगा। मैं यही हूं आपके पास। इसके जवाब में शीजान की मां ने लिखा, ‘तुम हमेशा खुश रहो बेटा, तुम्हारी सेहत सही रहे बस अमीन।’ शीज़ान खान की बहन फलक नाज़ ने भी तुनिशा शर्मा के बर्थडे पर दहला देने वाला नोट लिखा था और बताया कि उन्होंने भी एक्ट्रेस के लिए एक सरप्राइज प्लान किया था। लेकिन उनके जाने के बाद से वह रोए जा रही हैं। सो नहीं पा रही हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...