7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedअनलॉक हुआ तुनिशा का मोबाइल, शीजान की मां-बहन से हुई चैट्स मिलीं,...

अनलॉक हुआ तुनिशा का मोबाइल, शीजान की मां-बहन से हुई चैट्स मिलीं, सुलझेगी मौत की गुत्थी?

Published on

तुनिशा शर्मा इस दुनिया से जा चुकी हैं. लेकिन उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए हर दिन पुरजोर कोशिश की जा रही है. पुलिस ताबड़तोड़ जांच में लगी है कि कोई पुख्ता सबूत मिल पाए. फिलहाल तुनिशा शर्मा केस में नए अपडेट आ गया है. तुनिशा का मोबाइल का लॉक पुलिस ने खुलवा लिया है, जिससे उम्मीद है कि नए सुराग मिल सकेंगे.

तुनिशा का फोन हुआ अनलॉक
तुनिशा के फोन के लॉक को खुलवाने के लिए वालीव पुलिस ने एपल कंपनी के ऑफिशियल्स को बुलवाया था. पुलिस का मानना है कि तुनिशा के फोन को खंगालने पर कई सबूत मिल सकते हैं. फोन के ऑन होने पर पुलिस को उसमें तुनिशा की मां और शीजान के परिवार से मैसेज रिसीव हुए हैं. शीजान की मां और बहनों ने तुनिशा को कई मैसेज किए हुए हैं. माना जा रहा है कि अब पुलिस शीजान के फैमिली मेंबर्स को पूछताछ के लिए बुलाने वाली है.

शीजान के फोन से हुई सीक्रेट गर्लफ्रेंड की पहचान
इससे पहले पुलिस शीजान खान के फोन को भी खंगाल चुकी हैं. पुलिस को हालांकि शीजान के फोन से तुनिशा को लेकर तो कोई खास चैट नहीं मिले. शीजान ने तुनिशा से हालचाल और खाने पीने को लेकर ही बातचीत की हुई थी. लेकिन पुलिस को शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड का पता जरूर चल गया. पुलिस ने ये भी पता लगा लिया है कि वो सीक्रेट गर्लफ्रेंड कौन है, और जल्दी ही उससे पूछताछ भी करेगी.

आखिरी 15 मिनट में क्या हुआ
तुनिशा और शीजान ने 3 बजे साथ में लंच किया था. जिसके 15 मिनट बाद एक्ट्रेस ने मेकअप रूम में जाकर फांसी लगा ली. जाहिर है पुलिस पता लगाना चाहती है कि आखिर लंच के दौरान ऐसी क्या बात हुई और उन बीच के 15 मिनट में ऐसा क्या हुआ कि तुनिशा ने खुदकुशी करने का मन बना लिया. पुलिस फिलहाल इस बात को लेकर जांच कर रही है कि कहीं तुनिशा को ब्लैकमेल तो नहीं किया गया है.

तुनिशा ने 24 दिसंबर को अलीबाबा सीरियल के सेट पर शीजान के ही मेकअप रूम में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी थी. हाल ही में शीजान का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जहां वो तुनिशा को अस्पताल ले जाते दिखे थे. डॉक्टर्स ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही तुनिशा की मौत हो चुकी थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...