7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized42 साल की महिला ने टीवी एक्टर पर लगाया यौन उत्पीड़न का...

42 साल की महिला ने टीवी एक्टर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Published on

मॉडल और एक्टर अमित अंतिल विवादों में आ गए हैं. उनके खिलाफ एक महिला ने यौन उत्पीड़न और फिर ब्लेकमेलिंग कर लाखों रुपए वसूलने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामला दक्षिण मुंबई इलाके का है. पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है. जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

42 साल की महिला ने आरोप लगाया कि एक्टर एक्टर अमित अंतिल ने पहले उससे दोस्ती की. फिर भरोसे में लेकर उसकी प्राइवेट फोटोज ले लीं. उसके बाद अमित का व्यवहार बदल और वह परेशान करने लगा. आरोप है कि अमित अंतिल ने महिला को प्राइवेट तस्वीरों के जरिये ब्लैकमेल किया और कुल 6.5 लाख रुपये वसूल लिए.

उसके बाद अमित की डिमांड बढ़ने लगी. वह आए-दिन फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा. हाल ही में उसने महिला से 18 लाख रुपये देने की मांग की. महिला ने कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं. घर में एक बच्चा भी है. जब एक्टर नहीं माना तो पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत करने का निर्णय लिया.

महिला का कहना था कि अगर उसने अंतिल की मांग नहीं पूरी की तो वो उसके बेटे को जान से मार सकता है. महिला ने बताया कि उसने अब तक दो किस्तों में अंतिल को पैसे दिए हैं. पहले उसने एक्टर को 95 हजार रुपये दिए थे. उसके बाद उसने 5.5 लाख रुपये की वसूली की. फिलहाल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है. पुलिस ने महिला को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अंतिल से पूछताछ की जाएगी.

कौन हैं अमित अंतिल 
अमित अंतिल हरियाणा के रहने वाले हैं. वो कई रियलिटी शोज में दिख चुके हैं. उन्हें कुछ क्राइम बेस्ड सीरियल में भी देखा जा चुका है. इसके अलावा वो फिल्मों में भी अपना करियर बना रहे हैं. हालांकि, इस पूरे विवाद पर अब तक एक्टर की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. महिला ने अंतिल को लेकर जो कहा, वो कितना सही है- ये एक्टर का बयान और पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो सकेगा.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...