17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedटीवी शो उड़ान की एक्ट्रेस कविता चौधरी का हार्ट अटैक से हुआ...

टीवी शो उड़ान की एक्ट्रेस कविता चौधरी का हार्ट अटैक से हुआ निधन, चल रहा था कैंसर ट्रीटमेंट

Published on

टेलीविजन इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है. 80 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस कविता चौधरी का निधन हो गया है. एक्ट्रेस का निधन हार्टअटैक से हुआ है. एक्ट्रेस ‘उड़ान’ सीरियल में IPS अफसर कल्याणी सिंह का रोल निभाकर घर-घर पॉपुलर हो गई थीं.

नहीं रहीं कविता चौधरी
आज का दिन टेलीविजन दर्शकों के लिए काफी भारी साबित हुआ. 67 साल की उम्र में जानी-मानी एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर कविता चौधरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया. वो कैंसर से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था. एक्ट्रेस की मौत की खबर से उनके चाहने वाले सदमे में हैं. हर कोई सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित कर रहा है.

एक्ट्रेस की करीबी दोस्त सुचित्रा वर्मा ने बताया- जब पिछले साल मैं उनसे मिली, तो उन्होंने मुझे अपनी कीमोथेरेपी के बारे में बताया था. उनकी शक्ल पर उनका दर्द भी साफ नजर आ रहा था. आज मैं बहुत बुरा महसूस कर रही हूं, क्योंकि मुझे उनसे दोबारा मिलने का मौका नहीं मिल पाया. मुझे उनकी कंडीशन देखकर नहीं लगा था कि ये सब इतनी जल्दी हो जाएगा.

उड़ान सीरियल से मिली थी पहचान
कविता ने ‘उड़ान’ में आईपीएस अफसर कल्याणी सिंह का रोल निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की थी. ‘उड़ान’ सीरियल उनकी बड़ी बहन कंचन चौधरी की जर्नी पर आधारित था, जो किरण बेदी के बाद दूसरी आईपीएस अधिकारी बनी थीं. उन्होंने शो का लेखन और निर्देशन भी किया था. ‘उड़ान’ शो के बाद कविता महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गई थीं. ये वो दौर था जब फिल्मों और टेलीविजन सीरियल्स में महिला आईपीएस अधिकारियों के किरदारों को महत्व नहीं दिया जाता था. कविता ने ‘योर ऑनर’ और ‘आईपीएस डायरीज़’ जैसे शोज भी बनाये थे.

शोज के अलावा कविता को 80-90 के दशक के पॉपुलर Surf विज्ञापन में ललिताजी की भूमिका निभाने के लिए भी जाना जाता है. इस विज्ञापन में उन्होंने एक बुद्धिमान हाउसवाइफ की भूमिका निभाई थी. हार्ट के बाद एक्ट्रेस को अमृतसर के पवित्रा देवी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. हर किसी को उम्मीद थी कि वो घर लौट आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 16 फरवरी उनकी जिंदगी का आखिरी दिन साबित हुआ. एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...