15.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedट्विटर का ताबड़तोड़ एक्शन, 54 हजार से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स बंद

ट्विटर का ताबड़तोड़ एक्शन, 54 हजार से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स बंद

Published on

नई दिल्ली,

Elon Musk माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter के नए मालिक बन गए हैं. इस पर अब कई बदलाव किए जा रहे हैं. हर महीने की तरह इस बार भी कंपनी ने भारत में अपने मंथली रिपोर्ट को जारी किया है. इसमें बताया गया है कि देश में 52,141 अकाउंट्स बैन किए गए हैं. इन अकाउंट्स को 26 अगस्त से 25 सितंबर के बीच बंद किए गए. ये अकाउंट्स बाल यौन शोषण, गैर-सहमति से नग्नता और संबद्ध सामग्री को बढ़ावा देने की वजह से बैन किए गए. Elon Musk के आने बाद ट्विटर ने 1982 अकाउंट्स को आतंकवाद फैलाने के आरोप में बैन कर दिया.

आईटी रूल 2021 के तहत जारी किए जाते हैं रिपोर्ट्स
ट्विटर ने अपने मंथली कंप्लायंस रिपोर्ट में बताया है कि इसे भारतीय यूजर्स से 157 शिकायतें मिली थी. कंपनी ने बताया कि ग्रीवांस मैकेनिज्म के तहत मिली इन शिकायतों से 129 URL पर कार्रवाई की गई. ये रिपोर्ट नए आईटी रूल 2021 के तहत जारी किए जाते हैं. ट्विटर ने बताया कि उन्होंने 43 ग्रीवांस प्रोसेस करने के लिए मिले. ये ट्विटर अकाउंट सस्पेंशन की मांग कर रहे हैं. कंपनी ने बताया है कि इन सभी को रिसॉल्व कर दिया गया है. इसके अलावा जरूरी रिस्पांस यूजर्स को भेज दिए गए.

आपको बता दें कि वॉट्सऐप पर भी इस रूल की वजह से ही लाखों अकाउंट्स को हर महीने भारत में सस्पेंड करता है. आईटी रूल 2021 के अनुसार, बड़े टेक प्लेटफॉर्म तो ग्रीवांस ऑफिसर रखना जरूरी है. इसके अलावा हर महीने उन्हें कंप्लायंस रिपोर्ट भी जारी करनी है. मस्क और ट्विटर की डील पूरी हो गई है. अब ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क बन चुके हैं. मस्क इससे पैसे कमाने के नए-नए तरीकों को खोज रहे हैं. नई रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए यूजर को 700 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...