12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedUP ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर्स समिट में गौतम अडानी को ढूंढती रहीं निगाहें, सवा...

UP ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर्स समिट में गौतम अडानी को ढूंढती रहीं निगाहें, सवा लाख करोड़ निवेश का किया था वादा

Published on

लखनऊ

यूपी ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर्स समिट 2023 में रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी समेत देश और दुनिया के तमाम बड़े बिजनेसमैन नजर आए पर लोगों की निगाहें गौतम अडानी को ढूंढती रही। कुछ समय पहले तक दुनिया के सबसे धनी लोगी की लिस्‍ट में ऊंचे पायदान पर रहने वाले अडानी इसके पहले यूपी इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान उत्तर प्रदेश आए थे। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए मुंबई में हुए रोड शो में अडानी ने सवा लाख करोड़ रुपये के निवेश की सहमति दी थी। हालांकि इसी के बाद हिंडनबर्ग रिपोर्ट आ गई। यूपी सरकार ने अडानी को न्योता भेजा था, लेकिन उनके ग्रुप ने आने को लेकर कोई सहमति नहीं दी।

गौरतलब है कि गौतम अडानी इन दिनों कई मुश्किलों में घिरे हैं। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के चलते उनकी कंपनियों के शेयरों में काफी गिरावट आई है। इससे पहले वह 2018 में आयोजित इन्‍वेस्‍टर्स समिट में नजर आए थे। इस बार भी उनका शामिल होना तय माना जा रहा था पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट के चलते सब कुछ बदल गया।

ये बड़े बिजनेसमैन आए नजर
आपको बता दें कि यूपी ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर्स समिट में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, बजाज फिनसर्व के चेयरमैन संजीव बजाज, आदित्‍य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, महिंद्रा और महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा के अलावा देश और विदेश से कई बड़े बिजनेसमैन शामिल होने आए हुए हैं। 10 से 12 फरवरी तक ये कार्यक्रम चलेगा।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...