19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedयूपी, बिहार, तेलंगाना या छत्तीसगढ़! किसे मिलेगी अगली वंदे भारत एक्सप्रेस की...

यूपी, बिहार, तेलंगाना या छत्तीसगढ़! किसे मिलेगी अगली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

Published on

नई दिल्ली

देश में अभी पांच वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं और छठी ऐसी ट्रेन कभी भी पटरी पर दौड़ती हुई नजर आ सकती है। लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह ट्रेन कहां चलेगी। इसके लिए कई राज्यों के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और बिहार के नाम शामिल हैं। इस कड़ी में अब छत्तीसगढ़ का नाम भी जुड़ गया है। सूत्रों के मुताबिक रेलवे बोर्ड ने साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से महाराष्ट्र के नागपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की संभावना तलाशने को कहा था। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे का मुख्यालय छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने इसका संभावित रूट और टाइमटेबल रेलवे बोर्ड को भेजा है।

संभावित टाइम टेबल के मुताबिक यह ट्रेन बिलासपुर से नागपुर के बीच की 412 किमी की दूरी 5.30 घंटे में पूरी करेगी। इस दौरान इसकी औसत रफ्तार 75 किमी प्रति घंटे और अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रति घंटे रहेगी। इस ट्रेन को हफ्ते में छह दिन चलाने का कार्यक्रम है। यह बिलासपुर से सुबह 6.45 बजे चलेगी और 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। रास्ते में यह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, स्टील सिटी दुर्ग और महाराष्ट्र के गोंदिया में रुकेगी। नागपुर से यह दोपहर बाद दो बजकर पांच मिनट पर चलेगी और रात सात बजकर 35 मिनट पर रायपुर पहुंचेगी। यह महाराष्ट्र के लिए दूसरी और छत्तीसगढ़ के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। लेकिन रेलवे बोर्ड ने अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं किया है कि अगली वंदे भारत एक्सप्रेस कहां चलेगी।

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश
इससे पहले केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने दावा किया था कि अगली वंदे भारत एक्सप्रेस तेलंगाना के सिकंदराबाद से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा तक चलेगी। वह सिकंदराबाद के सांसद (MP) भी हैं। जी किशन रेड्डी ने कहा था कि उन्होंने रेल मंत्रालय से ऐसा अनुरोध किया था। अभी वंदे भारत ट्रेन को सिकंदराबाद से विजयवाड़ा तक चलाने के लिए तकनीकी मंजूरी है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन कब चलेगी। तब रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना था कि दिसंबर में यह ट्रेन चल सकती है।

यूपी-बिहार
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पिछले दिनों सहारनपुर के दौरे पर गए थे। उन्होंने सहारनपुर-दिल्ली रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की बात कही थी। हालांकि, उन्होंने भी साफ नहीं किया था कि इस गाड़ी को कब से चलाया जाएगा। इसके अलावा रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि बिहार होकर एक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की संभावना तलाशी जा रही है। इसे वाराणसी से हावड़ा वाया पटना चलाने की बात कही जा रही है। उनका कहना था कि पटना से आसनसोल, बर्द्धमान होते हुए हावड़ा तक पहले से ही राजधानी एक्सप्रेस चलती है। इसलिए ट्रैक की मजबूती की कोई समस्या नहीं है। इसी ट्रैक को थोड़ा और मजबूत कर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा सकती है।

75 वंदे भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के शुरू होने के अवसर पर देश भर में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की थी। इसी के तहत रेलवे बोर्ड ने इस फाइनेंशियल ईयर में 27 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना बनाई है। अभी देश में पांच वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से वाराणसी के बीच 2019 में शुरू की गई थी। दूसरी ऐसी ट्रेन दिल्ली से कटड़ा के बीच चली थी। हाल में मुबंई से गांधीनगर, दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के ऊना और चेन्नई से मैसूरु के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई हैं। सरकार अगले बजट में 300 से 400 वंदे भारत ट्रेनों की घोषणा कर सकती है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...