6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedअर्जुन कपूर की 'कुत्ते' के पोस्टर पर मचा घमासान, कोर्ट पहुंचा मामला,...

अर्जुन कपूर की ‘कुत्ते’ के पोस्टर पर मचा घमासान, कोर्ट पहुंचा मामला, कल होगी सुनवाई

Published on

एक्टर अर्जुन कपूर और तब्बू की ‘कुत्ते’ रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। ये मामला कोर्ट पहुंच चुका है। जी हां, पुलिस अफसर की बेटी ने ‘कुत्ते’ फिल्म को लेकर जोधपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। यचिकाकर्ता ने ‘कुत्ते’ फिल्म के टाइटल और पोस्टर पर आपत्ति जताई है। ऐसे में कोर्ट से उन्होंने मांग की है कि इस फिल्म का शीर्षक बदला जाए। बता दें ये फिल्म 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है जिसे फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है।

‘कुत्ते’ के शीर्षक को लेकर जालोर के एडिशनल एसपी नरेंद्र चौधरी की बेटी ने आपत्ति दर्ज करवाई है। उन्होंने इस फिल्म के टाइटल को बदलने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दर्ज करवाई है जिसपर 12 जनवरी को सुनवाई होगी। इसकी सुनवाई जस्टिस अरुण भंसाली की अदालत में होगी। याचिकाकर्ता ने अपनी दलील में कहा कि ये फिल्म पुलिस महकमे पर आधारित है। मगर इसका शीर्षक बिल्कुल अनुचित है।

‘कुत्ते’ के पोस्टर पर क्या विवाद
याचिकाकर्ता ने ‘कुत्ते’ के पोस्टर पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि मेकर्स ने जो पोस्टर रिलीज किया है उसमें सभी कलाकार वर्दी पहने नजर आ रहे हैं और ऊपर कुत्ते का चेहरा लगा दिया गया है। ये पोस्टर गलत दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इसका टाइटल बदला जाए और इसकी रिलीज पर भी रोक लगाई जाए।

‘कुत्ते’ फिल्म के बारे में भी जान लीजिए
इस फिल्म में अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान, कोंकणा सेन शर्मा और कुमुद मिश्रा जैसे कई कलाकार हैं। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान ने डायरेक्ट किया है जो कि उनका डेब्यू भी है। फिल्म को प्रड्यूसर विशाल भारद्वाज फिल्म्स, टी-सीरीज फिल्म्स और लव फिल्म्स कर रही हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...