6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedदेश में शाहरुख की पठान पर बवाल, जर्मनी में एड्वांस बुकिंग खुलते...

देश में शाहरुख की पठान पर बवाल, जर्मनी में एड्वांस बुकिंग खुलते ही बिके सारे टिकट

Published on

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इस गाने में दीपिका के भगवा बिकिनी पहनने को लेकर विवाद शुरू हुआ था. गुरुवार, 29 दिसंबर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म में बदलाव करने के आदेश मेकर्स को दिए थे. इस बीच विदेशों में ‘पठान’ का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है.

जर्मनी में धड़ल्ले से हो रही अडवांस बुकिंग
‘पठान’ की अड्वांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और जर्मनी में इस फिल्म को अभी से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. जर्मनी में ‘पठान’ की बुकिंग जबरदस्त तरीके से हो रही है. बॉलीवुड हंगामा से सूत्रों के हवाले से बताया है कि 28 दिसंबर को जर्मनी में ‘पठान’ की एड्वांस बुकिंग की शुरुआत हुई थी. बुकिंग खुलते ही फिल्म की सारी टिकटें बिक गईं. इस बात से साफ है कि ‘पठान’ को लेकर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब क्रेज है. फैंस को किंग खान की पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं.

जर्मनी में मल्टीप्लेक्स चेन सिनेमैक्सएक्स ने फिल्म ‘पठान’ की टिकट बिक्री शुरू कर दी है. इसकी वेबसाइट पर नजर डाली जाए तो बर्लिन, एसेन, डैमटोर, हार्बर्ग, हनोवर, म्यूनिख और ऑफेनबैक में 7 थिएटरों में बुधवार, 25 जनवरी 2023 को पठान के शो लगभग भरे हुए हैं. माना जा रहा है कि अगर दूसरे देशों में भी शाहरुख खान की फिल्म को ऐसा ही रिएक्शन मिलता है तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी. भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को ‘पठान’ का इंतजार है.

कब आएगा पठान का ट्रेलर?
फिल्म ‘पठान’ का टीजर कुछ समय पहले आया था. लेकिन अभी तक इस फिल्म का ट्रेलर शाहरुख खान और मेकर्स ने रिलीज नहीं किया है. फिल्म के साथ-साथ इसके ट्रेलर को देखने के लिए भी फैंस बेताब हैं. कुछ दिनों पहले शाहरुख खान ने ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा था. इसके दौरान शाहरुख से ट्रेलर के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था जब ट्रेलर को आना होगा आ जाएगा.

‘पठान’, 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी. इस फिल्म की कहानी रॉ के एक एजेंट के बारे में है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम हैं. फिल्म ‘वॉर’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इसे बनाया है और यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...