19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized​उर्फी जावेद बनीं दुल्हनिया, मुगल वर्क वाला लहंगा और क्रिस्टल से सजा...

​उर्फी जावेद बनीं दुल्हनिया, मुगल वर्क वाला लहंगा और क्रिस्टल से सजा ब्लाउज पहन लगीं शाही राजघराने की महारानी

Published on

उर्फी जावेद की पहचान उनके यूनिक फैशन सेंस से होती है। हसीना कभी तार, बोरी, फूल या लाइट से कपड़े बना देती हैं, तो हर ड्रेस में उनकी क्रिएटिविटी और मेहनत साफ नजर आती है। ऐसे में फैंस भी उनके लेटेस्ट डिजाइन्स को देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं, लेकिन अब हसीना का बदला हुआ रूप देखने को मिला। जिसमें वह बहुत सुंदर लगीं।

दरअसल, उर्फी दुल्हनिया बन गई हैं। जिसकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बस उन्हें के चर्चे हो रहे हैं। गुलाबी लहंगे के साथ शाही गहने पहने उर्फी इतनी खूबसूरत लगीं कि उनके सामने बॉलीवुड की अच्छी- अच्छी हीरोइन के ब्राइडल लुक भी फीके पड़ जाए। महारानी वाले शाही तेवर दिखा उर्फी का ये ब्राइडल लुक उनके नूर को भी चार चांद लगा गया।

रिम्पल और हरप्रीत के ब्राइडल लहंगे में सजीं उर्फी
उर्फी यहां डिजाइनर रिम्पल और हरप्रीत के ब्राइडल लहंगे में नजर आ रही हैं। अनार जैसे गुलाबी रंग वाले इस लहंगे को ट्रेडिशनल के साथ कंटेंपरेरी टच दिया गया, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर रहा है। जिसे पहन हसीना ने अपना फोटोशूट कराया और सबका दिल जीत गईं।

ऐसे हुआ लहंगे पर वर्क
लहंगे को मोटिफ्स के साथ ही मुगल इनलेय वर्क के साथ सजाया गया है, यानी कि इस पर स्टोन वर्क टेक्नीक का इस्तेमाल हुआ है। जिस टेक्नीक से मुगलों के समय पर सुंदर जगह और मस्जिदों को सजाया जाता है। इसे पच्चिकरी या पर्चिनकारी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं, इसके साथ सुनहरा क्रिस्टल से सजा ब्लाउज पूरे लुक में और भी ग्रेस लेकर आ गया।

दो दुपट्टे किए कैरी
जहां लहंगे पर हैवी वर्क किया गया है, तो उर्फी के दोनों दुपट्टे पर भी भारी भरकम कढ़ाई हुई है। साइड दुपट्टे को उन्होंने ओपन करके टकइन किया, तो दूसरे को सिर पर ओढ़ा। जिसका हाथी की डिजाइन वाला बॉर्डर और उसमें लगी लटकन कमाल की लगी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...