9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedसेम सेक्स मैरिज के सपोर्ट में उर्फी जावेद, बोलीं- होनी चाहिए लीगल

सेम सेक्स मैरिज के सपोर्ट में उर्फी जावेद, बोलीं- होनी चाहिए लीगल

Published on

ग्लैमर वर्ल्ड में अपने सेंशुअस लुक से तहलका मचाने वाली उर्फी जावेद काफी बेबाक और बिंदास हैं. उर्फी हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय सामने रखती हैं. अब उर्फी ने सेम सेक्स मैरिज को इंडिया में लीगल करने पर जोर दिया है. उर्फी का कहना है कि जिससे शादी करने में इंसान को खुशी होती है, उन्हें उनके साथ शादी करने का हक मिलना चाहिए.

सेम सेक्स मैरिज पर क्या बोलीं उर्फी?
दरअसल, संसद में एक बीजेपी सांसद ने सेम सेक्स मैरिज को लीगल करने के खिलाफ बयान दिया. लेकिन उर्फी जावेद बीजेपी सांसद के बयान से बिल्कुल भी सहमत नहीं दिखीं. एक्ट्रेस ने बीजेपी नेता के बयान का हवाला देते हुए कहा कि सेम सेक्स मैरिज करने की अनुमति ‘प्राचीन हिंदू धर्म’ में भी थी. उर्फी ने ये भी कहा कि अपने पर्सनल एजेंडा को दूसरे लोगों पर थोपना नहीं चाहिए.

उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- …तो आप लोगों को ऐसे इंसान से शादी करने के लिए फोर्स करना चाहते हैं, जिन्हें वो पसंद भी नहीं करते हैं और चाहते हैं कि वो ऐसा करके उदास रहें, क्योंकि आपका मानना है कि सेम सेक्स मैरिज नेचुरल नहीं है. प्राचीन हिंदू धर्म में लेजबियन्स, गे, ट्रांसजेंडरों को न केवल स्वीकार किया जाता था बल्कि उन्हें विवाह करने की भी अनुमति थी. पहले अपने धर्म के बारे में जानें. अपना व्यक्तिगत एजेंडा लोगों पर न थोपें.”

उर्फी जावेद यहीं तक नहीं रुकीं. उन्होंने अपनी दूसरी स्टोरी पर लिखा- सभी को उन लोगों से शादी, प्यार और सेक्स करने की इजाजत होनी चाहिए, जिनके साथ वो उनकी सहमति से करना चाहते हैं. इसमें किसी दूसरे को दखल नहीं देना चाहिए. आप अगर किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं, कोई क्राइम नहीं कर रहे हैं, तो फिर परेशानी क्या है? खुद भी जिएं और दूसरो को भी जीने दें. उर्फी ने अपनी स्टोरी में इस बात पर भी जोर दिया कि इन सब चीजों के बजाए देश में बढ़ रहे रेप केस और सीरियस मुद्दों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.

दुबई में मुश्किल में फंसी उर्फी
उर्फी की बात करें तो वो इस समय दुबई में हैं. उर्फी अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए दुबई गईं, लेकिन वहां पहुंचकर उनकी तबीयत बिगड़ गई. इतना ही नहीं, दुबई की सड़कों पर रिवीलिंग कपड़ों में शूट करने पर उनसे पुलिस पूछताछ भी कर रही है. वैसे उर्फी को लाइमलाइट में रहना बखूबी आता है. वो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं. उर्फी के इस बयान के बारे में आपका क्या मानना है?

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...