19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedकपड़ों को लेकर कमेंट करने पर मीडिया पर चिल्लाईं Urfi Javed

कपड़ों को लेकर कमेंट करने पर मीडिया पर चिल्लाईं Urfi Javed

Published on

उर्फी जावेद हर बार नए लुक के साथ मीडिया के सामने आती हैं। कई बार वह अपने लुक से सभी को चौंका देती हैं। उनके फैशन सेंस को लेकर ट्रोल करने वालों की भी कमी नहीं है लेकिन उर्फी बिंदास कुछ अलग करने से नहीं हिचकातीं। मंगलवार की शाम को उर्फी मुंबई के अंधेरी में एक कार्यक्रम में पहुंचीं। यह म्यूजिक लॉन्च का एक कार्यक्रम था। इस दौरान वह बैकलेस ड्रेस में नजर आईं। उर्फी ने इस लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

कैसा है लुक
ऑलिव कलर के ड्रेस में उर्फी एक बार फिर से बोल्डनेस से कहर ढाती दिखीं। उन्होंने फ्रंट ओपन शॉर्ट ड्रेस पहना हुआ था। उन्होंने रेड कलर की डार्क लिपस्टिक लगाई थी। बालों को पार्टिशन करते हुए उन्होंने बन बनाया। इसके साथ उन्होंने मैचिंग हील्स कैरी किए।

कपड़ों को लेकर किया कमेंट
उर्फी पपराजी के सामने जब भी आती हैं सभी से खुलकर बातें करती हैं। वह पपराजी से काफी फ्रेंडली हैं लेकिन इस बार वह बेहद गुस्से में दिखीं। उर्फी ने कहा कि जब वो ‘झलक दिखला जा 10’ के इवेंट में आई थीं तो किसी ने उन पर कमेंट किया कि उन्होंने ढंग के कपड़े पहने हैं। उर्फी कहती हैं, आज के बाद कोई उनके कपड़ों पर कमेंट नहीं करेगा।

मीडिया पर भड़कीं उर्फी
उर्फी ने कहा, ‘गाइज मैं ये सब करने नहीं आई हूं। तुम्हें अगर कपड़ों पर कमेंट करना है ना तो अपनी गर्लफ्रेंड, अपनी बहन और मां पर जाकर करो। मेरे कपड़ों पर कोई कमेंट नहीं करेगा आज के बाद… किसी ने फिर से ऐसे कमेंट किया तो मैं… मैं तुम सबकी बहुत रेस्पेक्ट करती हूं और बदले में मैं वही उम्मीद करती हूं। जब मैं झलक पर आई थी तो तुममे से कोई एक बंदा कह रहा है आज ढंग के कपड़े पहनकर आई है।‘

‘झलक दिखला जा’ की लॉन्च पार्टी में पहुंची थीं उर्फी
बता दें कि उर्फी जावेद ‘झलक दिखला जा 10’ की लॉन्च पार्टी में पहुंची थीं। उन्होंने ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। हाल ही में उन्होंने अपनी वो तस्वीरें भी शेयर की थीं।

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...