19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedउर्फी जावेद ने बताया क्‍यों पहनती हैं अतरंगी और फूहड़ कपड़े, कहा-...

उर्फी जावेद ने बताया क्‍यों पहनती हैं अतरंगी और फूहड़ कपड़े, कहा- लोग मेरी इज्‍जत नहीं करते

Published on

उर्फी जावेद का नाम सुनाई देते ही जेहन में पहला खयाल आता है- आज क्‍या अतरंगी पहना है? टीवी एक्‍ट्रेस और ‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम उर्फी जावेद ने बीते एक-दो साल में अतरंगी और अजीब फैशन सेंस से अपनी अलग पहचान बनाई है। ऐसी कि करण जौहर से लेकर रणवीर सिंह तक उनकी चर्चा करते हैं। हर दिन उर्फी का अतरंगी फैशन सभी को दंग कर देता है। हर बार जब हम-आप उर्फी को देखते हैं तो यही सोचते हैं कि शायद ये एक्‍सट्रीम है और इससे ज्‍यादा अनूठी ड्रेस वह नही पहन सकतीं। लेकिन हर दूसरे दिन वह हम सभी को गलत साबित कर देती हैं। पिछले दिनों जब वह गोल्‍डन रंग के ब्रेस्‍ट प्‍लेटेड ड्रेस में आईं तो सिर चकरा गया। क्‍या आपने कभी यह सोचा है कि उर्फी आख‍िर ऐसे कपड़े पहनती क्‍यों हैं? अब मोहतरमा ने खुद इसका जवाब दिया है।

Uorfi Javed के स्‍टाइल से ज्‍यादा उनका कॉन्‍फ‍िडेंस कमाल का है। उनके DIY आउटफिट्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं। अब ‘बीबीसी’ को दिए इंटरव्‍यू में उर्फी ने कहा कि लोग उनकी इज्‍जत नहीं करते हैं, और इसलिए उनके साथ काम भी नहीं करना चाहते। वह कहती हैं, ‘क्‍या मैंने पॉपुलैरिटी पाई है? क्‍या मैंने फेम कमाया है? जवाब है हां। लेकिन क्‍या मुझे काम मिला? जवाब है नहीं। लोग मेरी इज्‍जत नहीं करते हैं। वो मेरे साथ काम नहीं करना चाहते हैं।’

‘मैं अटेंशन की भूखी हूं, मुझे अटेंशन चाहिए’
कपड़ों और लेकर अपनी चॉइस को लेकर उर्फी कहती हैं, ‘मैं अटेंशन की भूखी हूं। मुझे लोगों की अटेंशन चाहिए, इसलिए मैं ऐसे कपड़े पहनती हूं।’ उर्फी ने इस इंटरव्‍यू में ऑनलाइन ट्रोलिंग पर भी बात की। मौजूदा वक्‍त में इंस्टाग्राम पर उनके 4.2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।वह ट्रोलिंग पर कहती हैं, ‘मैं भी इंसान हूं। मुझे भी बुरा लगता है। मूड खराब होता है। लेकिन यह बस 5-10 मिनट के लिए रहता है। इसके बाद मैं खुद से यही कहती हूं कि शायद मैं बहुत ज्‍यादा प्‍यारी हूं, और वो लोग कुछ ज्‍यादा ही खराब।’

कुछ दिनों पहले उर्फी जावेद ने कही थी ये बात
वैसे, यह पहली बार नहीं है जब उर्फी ने कपड़ों और ट्रोलिंग पर बात की है। इससे पहले रणवीर इलाहाबादी को दिए इंटरव्‍यू में उर्फी ने कहा था, ‘हो सकता है कि वो जो कह रहे हैं वह सही है। हो सकता है कि मैं एक औरत बनने के लायक नहीं हूं। हो सकता है कि मैं समाज के लिए धब्‍बा हूं। हो सकता है कि मैं युवाओं के लिए एक बेहूदा उदाहरण हूं। लेकिन मैं ये सब नहीं छोड़ नहीं सकती। अगर मैं छोड़ भी देती हूं तो क्‍या होगा, ये चीजें तो हमेशा इंटरनेट पर रहेंगी। क्‍या मैं इतनी बुरी हूं? हो सकता है कि कोई मुझे ना अपनाए, कोई परिवार मुझे ना अपनाए।’

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...