16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedउर्फी जावेद की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, बोलीं- मेरे पास...

उर्फी जावेद की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, बोलीं- मेरे पास यहां बहुत समय है

Published on

फैशन च्वॉइस और पब्लिक आउटिंग्स से उर्फी जावेद हर किसी को एंटरटेन करके रखती हैं. फैन्स का मनोरंजन उर्फी जावेद खूब करती नजर आती हैं. पैपराजी से भी वह खुलकर बात करती हैं और मुद्दों पर अपनी राय रखती नजर आती हैं. एक्ट्रेस के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो उर्फी जावेद मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट हुई हैं. कहा जा रहा है कि उर्फी जावेद की अचानक तबीयत खराब हुई, जिसके कारण उन्हें एडमिट कराना पड़ा.

अस्पताल में एडमिट हुईं उर्फी
‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम उर्फी जावेद हमेशा की तरह शुक्रवार को पब्लिक आउटिंग्स में स्पॉट हुई थीं, लेकिन उर्फी जावेद के करीबी सूत्रों का कहना है कि पिछले दो-तीन दिनों से उन्हें काफी उल्टियां हो रही हैं. उर्फी जावेद के करीबी सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया का बताया कि 6 अगस्त को उन्हें करीब 103-104 बुखार था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. उर्फी जावेद के कुछ ब्लड टेस्ट होने हैं, जिसके बाद यह पता लग पाएगा कि आखिर एक्ट्रेस को हुआ क्या है.

उर्फी जावेद हमेशा ही अपने फैशन च्वॉइस के कारण सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस येलो ड्रेस में स्पॉट हुई थीं, जिसपर टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी थी. हालांकि, उर्फी जावेद ने चाहत खन्ना को जवाब देते हुए उनके दो तलाक पर उंगली उठाई. इसके साथ ही सोशल मीडिया फॉलोअर्स और ब्रालेस फोटो शेयर कर एक्ट्रेस को खरी-खोटी भी सुनाई. चाहत ने एक बार और पलटवार करते हुए उर्फी को जवाब दिया.

वहीं, दूसरी ओर उर्फी जावेद के फैशन सेंस की सराहना डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने की है. इसके अलावा रणवीर सिंह ने तो उर्फी जावेद को ‘फैशन आयकन’ कह डाला है. फैशन सेंस की तारीफ करते हुए रणवीर सिंह ने करण जौहर के शो में उर्फी जावेद को काफी ग्लैमरस बताया था. मसाबा गुप्ता का कहना था कि उर्फी जावेद सच में अपने आउटफिट्स पर बहुत काम करती हैं. उसके पीछे एक स्टोरी रहती है, जिसे उर्फी ही समझ सकती हैं. उर्फी जावेद तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी’ पर कूड़े की थैली से आउटफिट बनाया था.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...