16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedलीक्ड MMS पर उर्फी ने अंजलि को किया सपोर्ट, बोली- लड़की पर...

लीक्ड MMS पर उर्फी ने अंजलि को किया सपोर्ट, बोली- लड़की पर ही आरोप लगता है

Published on

लॉक अप फेम अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया स्टार हैं. अंजलि रील्स वीडियो बनाकर इंटरनेट स्टार बन गई हैं. अंजलि की बड़ी फैन फॉलोइंग है. लॉक अप शो में भी अंजलि ने खूब धमाल मचाया. लेकिन फिर अचानक एक फेक वायरल MMS को लेकर अंजलि को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. MMS कंट्रोवर्सी पर अब उर्फी ने अंजलि को सपोर्ट किया है.

लीक्ड MMS वीडियो पर ट्रोल हुई थीं अंजलि
फेक MMS वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों का मानना था कि वीडियो में दिखने वाली लड़की अंजलि अरोड़ा ही हैं. हालांकि, अंजलि ने साफ कर दिया था कि वो MMS उनका नहीं है. लेकिन फिर भी अंजलि को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया. अब फैशन डीवा उर्फी जावेद अंजलि अरोड़ा के सपोर्ट में आगे आई हैं.

Zoom की रिपोर्ट के मुताबिक, MMS लीक्ड वीडियो पर उर्फी जावेद ने अंजलि अरोड़ा को सपोर्ट किया है. उर्फी ने कहा कि अगर लीक्ड MMS वीडियो में अंजलि अरोड़ा भी हैं तो वो ये नहीं चाहेंगी कि उनका वीडियो पब्लिक में आए. उर्फी ने कहा कि अगर उन्होंने ऐसा किया भी है या फिर कोई लड़की मास्टरबेट या सेक्स करते हुए अपना वीडियो रिकॉर्ड करती है और अगर वो वीडियो लीक हो जाता है तो तभी भी वो लड़की एक विक्टिम ही होती है. उर्फी ने कहा कि लड़की ने वीडियो अपने लिए रिकॉर्ड किया होगा, वो ये कभी नहीं चाहेगी कि दुनिया इसे देखे.

अंजलि अरोड़ा को सपोर्ट करते हुए उर्फी ने कहा कि फेक MMS लीक्ड वीडियो की वजह से अंजलि को बहुत कुछ सहना पड़ा होगा, क्योंकि ऐसी सिचुएशन से डील करना काफी मुश्किल होता है. उर्फी ने कहा कि अगर आपकी प्राइवेट फोटोज या वीडियोज लीक हो जाते हैं तो लोग लगातार आपको ट्रोल करते रहते हैं.

हेटर्स पर भड़कीं उर्फी
उर्फी ने अंजलि को सलाह देते हुए कहा कि वो इस सिचुएशन में खुद को शांत रखें, क्योंकि एक-दो साल में लोग इस बारे में भूल जाएंगे. उन्होंने ऐसे लोगों को भी लताड़ लगाई जो पीड़ित पर ही आरोप लगाते हैं. उर्फी ने कहा कि अगर किसी लड़की का रेप हो जाता है तो लोग लड़की के कपड़ों पर तंज कसते हैं. वहीं, अंजलि की बात करें तो उन्होंने MMS कंट्रोवर्सी पर उन्हें ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया था. वे हिम्मत से डटी रहीं और हर किसी का सामना किया.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...