5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedउर्फी ने पहनी पत्थरों से बनी रिवीलिंग ड्रेस, हेटर्स को यूं दिया...

उर्फी ने पहनी पत्थरों से बनी रिवीलिंग ड्रेस, हेटर्स को यूं दिया जवाब

Published on

बेबाक और बिंदास उर्फी जावेद का कोई जवाब ही नहीं है. जी हां, उर्फी से पंगा जरा सोच समझकर लीजिएगा, क्योंकि उन्हें ट्रोल करने वालों को उर्फी करारा जवाब देना बखूबी जानती हैं. अब उर्फी ने एक हेटर को बोलकर नहीं, बल्कि अपने सिजलिंग अवतार से जवाब दिया है. है ना ये कमाल की बात?उर्फी जावेद को एक यूजर ने ट्रोल करते हुए कहा था- इसको तो पत्थर से मारना चाहिए. यूजर के इस कमेंट पर अब एक्ट्रेस ने पत्थर की ड्रेस ही बना डाली है. आपको जानकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन यही सच है.

फैशन डीवा उर्फी जावेद ने कलरफुल स्टोन से रिवीलिंग ब्रा और शॉर्ट स्कर्ट बना डाला है. यकीन नहीं आता तो उर्फी का ये वीडियो देख लीजिए, आप भी उर्फी के फैन हो जाएंगे. रंगीन पत्थरों की ब्रा और स्कर्ट में उर्फी जावेद वाकई में कहर बरपा रही हैं. एक्ट्रेस का लुक शानदार है.

ग्लैमरस है उर्फी का लुक
उर्फी ने अपनी इस अतरंगी ड्रेस के साथ शाइनी आईशैडो और न्यूड लिपस्टिक लगाकर अपने लुक को कंप्लीट किया. एक्ट्रेस ने बालों में हाई बन बनाया हुआ है. उर्फी के मैचिंग ईयररिंग्स उनके लुक में चार्म एड कर रहे हैं. पत्थरों से बनी ब्रा और स्कर्ट में उर्फी जावेद का लुक इलेक्ट्रिफाइंग है. उर्फी ने अपने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- हां, कमेंट्स ने ये करने के लिए इंस्पायर किया है. मुझपर इल्जाम न लगाएं, कमेंट्स पर लगाएं.

वायरल हो रहा उर्फी का वीडियो
पत्थरों से बनी इस अतरंगी ड्रेस में उर्फी जावेद के वीडियो को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं. कमेंट सेक्शन में उर्फी के फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. एक फैन ने लिखा- वाह…एक दूसरे फैन ने लिखा- मुझे आपका स्टाइल पसंद है. वहीं, कई लोग उर्फी के इस लुक में चुटकी भी ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- पत्थर गिर गया तो. एक दूसरे यूजर ने लिखा- अरे ये तो कंचे हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...