8.4 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedऋषभ पंत से लड़ाई के बीच उर्वशी रौतेला ने करवाया ऐसा फोटोशूट

ऋषभ पंत से लड़ाई के बीच उर्वशी रौतेला ने करवाया ऐसा फोटोशूट

Published on

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक उर्वशी रौतेला इन दिनों टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत के साथ जुबानी जंग को लेकर जबरदस्त तरीके से चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने ऋषभ पंत को लेकर कुछ ऐसी बातें बताई थी, जिसके बाद से इन दोनों के बीच वार-पलटवार का सिलसिला चालू हो गया।

इस इंटरव्यू के सामने आने के बाद ऋषभ पंत ने जहां उर्वशी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था, तो वहीं अदाकारा ने ‘छोटू भैया को बैट बॉल खेलनी चाहिए’ जैसा कमेंट किया था। खैर, ऋषभ पंत से लड़ाई के बीच उर्वशी रौतेला ने एक किलर फोटोशूट कराया है, जिसे देखने के बाद जलने वालों के तन-बदन में आग लगने वाली है। (सभी फोटोज-इंस्टाग्राम)

मनमोहक अदाएं कर रहीं घायल
दरअसल, उर्वशी रौतेला ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें उनका सिजलिंग लुक देखते ही बन रहा था। सामने आईं तस्वीरों में एक्ट्रेस इतनी ज्यादा गॉर्जियस लग रही थीं कि उनकी अदाएं किसी को भी उनका दीवाना बना सकती हैं।

सिल्वर ड्रेस में थी एक्ट्रेस
अदाकारा ने इस दौरान सिल्वर कलर की फ्रिंज ड्रेस पहनी थी, जोकि उनकी बॉडी को जबरदस्त तरीके से कॉम्प्लीमेंट करती दिख रही थी। ऑउटफिट का पैटर्न शॉर्ट लेंथ में रखा था, जिसकी वजह से इसमें उनकी लेग्स भी अच्छे से फ्लॉन्ट हो रही थीं।

ड्रेस की नेकलाइन में था डिसेंट कट
उर्वशी रौतेला ने जो अटायर अपने लिए पिक किया था, उसमें डिसेंट नेकलाइन बनी थी, जिसके साथ स्लीव्स को कटआउट लुक में रखा था। वहीं इसमें फ्रिंज का अच्छा काम था, जिसकी वजह से इसमें ब्लिंग इफेक्ट की बिल्कुल भी कमी नहीं थी।

लुक में भी नहीं छोड़ी कोई कसर
वहीं अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उर्वशी रौतेला ने फेस पर सटल मेकअप किया था, जिसके साथ उन्होंने डायमंड-एमरल्ड स्टडिड स्टड्स वेअर किए थे। वहीं उन्होंने हाथ में डायमंड का ब्रासलेट डाला था, जिसके साथ बालों को उन्होंने पोनी में स्टाइल किया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...