5.9 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedUS: सुपरसोनिक यात्री विमान की तैयारी, 1 घंटे में 2000 KM

US: सुपरसोनिक यात्री विमान की तैयारी, 1 घंटे में 2000 KM

Published on

डेनवर,

अमेरिकन एयरलाइंस 20 बूम सुपरसोनिक ओवरटर यात्री जेट खरीदने जा रहा है. ये आम यात्री विमानों से दोगुनी गति में उड़ने वाला प्लेन है. यानी दिल्ली से चेन्नई की जो यात्रा आप ढाई घंटे में करते हैं. उसे ये प्लेन एक घंटे या उससे कम में ही पूरी करा देगा.

अमेरिकन एयरलाइंस ने 20 बूम सुपरसोनिक विमानों के लिए नॉन-रिफंडेबल डिपॉजिट किया है. इस विमान को डेनवर स्थित एयरोस्पेस कंपनी बूम बनाती है. यह विमान मैक 1.7 की गति से उड़ता है. यानी 1975 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार. दिल्ली से चेन्नई की दूरी करीब 1800 किलोमीटर है. यानी यह प्लेन दिल्ली से उड़ा तो एक घंटे से कम समय में चेन्नई पहुंच जाएगा.

इस विमान की खासियत ये है कि एक बार ईंधन भरने के बाद यह लगातार 7870 किलोमीटर तक उड़ा सकता है. इसमें 65 से 80 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है. अमेरिकन एयरलाइंसने बूम कंपनी को कहा है कि वो विमानों की डिलवरी से पहले विमानन उद्योग के सभी सेफ्टी, ऑपरेशन और परफॉर्मेंस संबंधी मानकों की जांच कर ले. इनके पूरा होने पर ही डिलीवरी ली जाएगी.

अमेरिकन एयरलाइंस ऐसे 40 और विमान खरीदने की योजना भी बना रही है. बूम सुपरसोनिक जेट्स बनाने वाली कंपनी का कहना है कि इस विमान की खासियत इसकी डिजाइन है. आगे पतला और पीछे चौड़ा. इससे विमान को ड्रैग कम लगेगा. इसके साथ ही इससे ईंधन की खपत में भी बचत होगी.

बूम सुपरसोनिक विमान में विंग्स के नीचे चार इंजन लगे हैं, जो इसकी गति को नियंत्रित करते हैं. इसे ताकत देते हैं. अमेरिका का फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन किसी भी यात्री विमान को मैक 1 यानी 1225 किलोमीटर प्रतिघंटा के ऊपर उड़ान भरने को मना करता है. अगर बूम कंपनी इस विमान को खरीद रही है तो इसका मतलब ये है कि कंपनी को 1975 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ने की अनुमति मिल गई होगी. या मिलने वाली होगी.

ये भी हो सकता है कि इन्हें इस गति में उड़ने की अनुमति सिर्फ कुछ ही देर या स्थानों के ऊपर मिले. बूम कंपनी के सीईओ ब्लेक शॉल ने कहा कि हमने 2021 में समझौता किया था कि 15 विमान दिए जाएंगे. साथ में अलग से 35 प्लेन्स बाद में दिए जाएंगे. लेकिन बाद में 20 और 40 हो गया. अब देखते हैं कि डील कितनी सफल होती है.

बूम सुपरसोनिक की नॉर्थोप ग्रुमेन के साथ मिलिट्री और इमरजेंसी रेसपॉन्स मिशन के लिए ओवरटर का अलग-अलग वर्जन बनाने की भी डील है. इन समझौतों के बावजूद बूम सुपरसोनिक अभी इन विमानों का प्री-फ्लाइट टेस्टिंग कर रहा है. कंपनी को उम्मीद है कि अपने इन विमानों का सही उत्पादन 2024 से करेगी. पहली उड़ान साल 2026 में होगी.

बूम सुपरसोनिक एक और सुपरसोनिक जेट बना चुकी है. जो कि टेक्नोलॉजी डिमॉन्सट्रेटर है. इसका नाम है XB-1. इसकी पहली उड़ान इस साल के अंत तक संभव है. बूम कंपनी को उम्मीद है कि दुनिया में अगले कुछ वर्षों में 1000 सुपरसोनिक विमान उड़ने लगेंगे. इनके लिए बिजनेस क्लास की टिकट लगेगी.

बूम सुपरसोनिक के ओवरटर विमानों में विंग्स पुराने सुपरसोनिक यात्री जेट कॉनकॉर्ड की तरह ही हैं. अब देखना ये है कि कितनी जल्दी इन विमानों की उड़ान शुरू होती है. क्योंकि कॉनकॉर्ड सुपरसोनिक विमानों की उड़ान को एक हादसे के बाद रोक दिया गया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...