9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized'मंदी' से अमेरिकी शेयर बाजार चौथे दिन भी धड़ाम, भारत पर क्या...

‘मंदी’ से अमेरिकी शेयर बाजार चौथे दिन भी धड़ाम, भारत पर क्या होगा असर?

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका में आर्थिक मंदी की आशंका और चीन में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी का असर भारतीय शेयर मार्केट पर नजर आने लगा है. पिछले पांच दिनों में बीएसई सेंसेक्स दो फीसदी से अधिक टूटा हैं और निफ्टी में भी दो फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट की वजह अमेरिका में मंदी की आशंका को माना जा रहा है. ब्रिटेन पहले ही आर्थिक मंदी की चपेट में आ चुका है और अब अमेरिका में आर्थिक मंदी की आशंका गहरा रही है. अमेरिकी मार्केट लगातार चौथे सेशन में भी गिरावट के साथ क्लोज हुआ था.

लगातार टूट रहा भारतीय बाजार
मंगलवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 103 अंक यानी एक फीसदी की गिरावट के साथ 61,702 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 35 अंकों की गिरावट के साथ 18,385 पर बंद हुआ. ऑटो, FMCG,आईटी, मेटल और रियल्टी की अगुआई में सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे. BSE मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स भी लगभग आधा फीसदी टूटकर कारोबार कर रहे थे.

अमेरिकी मार्केट में नहीं थम रही गिरावट
मार्केट के जानकारों का कहना है कि अभी बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. निवेशक फेडरल रिजर्व के आक्रमक रुख से चिंतित हैं. इसकी वजह से दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी मंदी की चपेट में आ सकती है. वॉल स्ट्रीट सोमवार को लगातार चौथे सेशन में गिरकर बंद हुआ.

डॉउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज  162.92 अंक या 0.49% गिरकर 32,757.54 पर, S&P 500 34.7 अंक या 0.90% गिरकर 3,817.66 पर और नैस्डैक कंपोजिट (IXIC) 159.38 अंक या 1.49 फीसदी गिरकर 10,546.03 पर क्लोज हुआ. इसके अलावा एशियाई बाजरों में भी गिरावट का ही रुख रहा. कमजोर ग्‍लोबल संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में नजर आ रहा है.

निवेशकों की चिंता
निवेशकों को चिंता है कि फेडरल रिजर्व की सख्ती के चलते अमेरिका की इकोनॉमी मंदी में फंस सकती है. फेड के चेयर जोरमी पॉवेल ने अनुमान से अधिक सख्त रुख जाहिर किया है. पावेल ने कमजोर अर्थव्यवस्था संकेतों के बावजूद बढ़ोतरी का वादा किया है.

कंज्यूमर्स पर भारी महंगाई
अमेरिका में महंगाई दर कंज्यूमर्स पर भारी पड़ रही है. कॉमर्स डिपार्टमेंट के अनुसार, नवंबर के महीने में खुदरा बिक्री में 0.6 फीसदी की गिरावट आई, जबकि Dow Jones 0.3 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया था. पिछले दिनों केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद से ही अमेरिकी मार्केट में बिकवाली शुरू हो गई थी.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...