16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedUS-UK रह जाएंगे पीछे और भारत तेज रफ्तार से करेगा ग्रोथ, 75...

US-UK रह जाएंगे पीछे और भारत तेज रफ्तार से करेगा ग्रोथ, 75 देशों को खा जाएगा कर्ज, जानिए क्या कह रहे अमिताभ कांत

Published on

नई दिल्ली

विकसित देशों की रफ्तार धीमी होगी और भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाएं तेजी से बढ़ेंगी। भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने रविवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि विभिन्न चुनौतियों से जूझ रही दुनिया को फिर से परिभाषित करने और उसे नया आकार देने में भारत जी-20 की अध्यक्षता के दौरान अहम भूमिका निभाएगा। पिछले 10 सालों के रुझानों की चर्चा करते हुए कांत ने कहा, ‘विकसित देशों के विकास की रफ्तार घटेगी, जबकि उभरते बाजार तेजी से आगे बढेंगे। इसलिए विकसित देशों से संसाधान विकासशील देशों में आने चाहिएं, ताकि उभरते बाजारों में सुधार हो।’

जी-20 वैश्विक जीडीपी में रखता है 85% हिस्सा
जी-20 वैश्विक जीडीपी के करीब 85 फीसदी हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा यह वैश्विक व्यापार के 75 फीसदी से अधिक हिस्से तथा वैश्विक जनसंख्या के दो तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियां गिनाते हुए कांत ने कहा,’ इसमें (चुनौतियों में) मंदी शामिल है, जो विकास को प्रभावित करेगी। 75 देश वैश्विक ऋण के जाल में फंस जायेंगे। लाखों लोग बेरोजगार हो जायेंगे। लाखों लोग गरीबी रेखा के नीचे आ जायेंगे।’

भारत दुनिया को देगा नया आकार
कांत ने कहा, ‘इन सभी के सिलसिले में जी-20 द्वारा तीव्र कार्रवाई किये जाने की जरुरत है। जब जी-20 कदम उठाता है, तो बहुपक्षीय संस्थान कदम उठाता है। इसलिए, भारत दुनिया को फिर से परिभाषित करने और उसे नया आकार प्रदान करने में कई तरह से इस मौके का उपयोग करेगा। यही बात है जो हम जी-20 की अध्यक्षता के मार्फत करने का प्रयास करेंगे।’

कर्नाटक के हंपी में तीसरी बैठक
यहां भारत की अध्यक्षता में संपन्न जी-20 शेरपाओं (अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में राष्ट्राध्यक्षों के निजी प्रतिनिधि) की दूसरी बैठक के अगले दिन कांत ने कहा, ‘कर्नाटक के हंपी में तीसरी बैठक तक हम नेताओं के बयान का मसौदा तैयार करेंगे।’ उन्होंने कहा कि जी-20 एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आर्थिक वृद्धि, आर्थिक विकास, वित्तीय प्रगति और विकास जरूरतों से जुड़े बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

Latest articles

भेल भोपाल की टीएसडी लैब को मिला एनएबीएल एक्रिडिटेशन, तकनीकी क्षमता में हुआ बड़ा विस्तार

भोपाल। भेल भोपाल की इन-हाउस कैलिब्रेशन लेबोरेटरी (टीएसडी) ने अपनी तकनीकी उत्कृष्टता का लोहा...

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...