19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedपब्लिसिटी के लिए बेटी का इस्तेमाल... क्या डबल स्टैंडर्ड है? राजीव पर...

पब्लिसिटी के लिए बेटी का इस्तेमाल… क्या डबल स्टैंडर्ड है? राजीव पर भड़कीं चारू

Published on

सुष्मिता सेन के भाई और भाभी का रिश्ता फिर से बिगड़ गया है. इस बार इस रिश्ते में ऐसी दरार आई है कि शायद अब चारू असोपा और राजीव सेन का साथ रहना नामुमकिन सा है. हाल ही में खबर आई थी कि चारू राजीव का घर छोड़कर चली गई हैं. इसके बाद उन्होंने राजीव पर घरेलू हिंसा के आरोप भी लगाए. जिसके बाद राजीव ने भी उन्हें वीडियो जारी कर उन्हें झूठा बताया. इस पूरे आरोप-प्रत्यारोप के दौर पर चारू मे पिंकविला से एक्सक्लुसिव बात की.

चारू ने कहा कि राजीव बेटी जियाना के पहले जन्मदिन के सेलिब्रेशन के वक्त भी ना तो इमोशनली और ना ही फाइनेंशियली मौजूद थे. चारू के मुताबिक राजीव ने उन्हें धोखा दिया है. ऐसे कई किस्से हुए जिससे चारू को लगा कि राजीव उन्हें चीट कर रहे हैं.

क्यों चारू को राजीव पर हुआ शक
चारू ने कहा- मेरी प्रेग्नेंसी के पहले कुछ महीनों में मैं बिकानेर में थी. मेरे पीछे राजीव घर के कैमरे को ऑफ कर दिया करते थे. या मैं कभी भी घर से बाहर होती थी तो राजीव कैमरा बंद कर देते थे. जब भी मैंने उनसे इस बात की वजह जाननी चाही तो वो टाल देते थे. राजीव कहते थे कि तुम्हें क्या बिग बॉस की तरह घर पर नजर रखनी है. ये छोटी-छोटी बातें थी, इसलिए मैं नजर अंदाज कर देती थी. लेकिन वो जिम के नाम पर भी सारा दिन बाहर ही बिताते थे.

मेरी प्रेग्नेंसी के दौरान राजीव नहीं थे साथ
चारू ने कहा कि राजीव पर साथ ना देने का भी आरोप लगाया. चारू ने कहा जब मैं आठ महीने की प्रेग्नेंट थी, एक बार भी उन्होंने नही पूछा मुझे कैसा फील हो रहा है. इसके बजाए वो मुझे जिम की कहानियां सुनाते थे. वो बताते थे कि कैसे उन्हें जिम में रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ मिले. कभी मुझसे नहीं पूछा मेरा दिन कैसा रहा. जब एक औरत प्रेग्नेंट होती है, वो हजारों चीजों से गुजर रही होती हैं, लेकिन राजीव ने कभी उन बातों को जानने की कोशिश नहीं की. मैं कहती नहीं थी कि क्यों बता कर इनका मूड खराब करूं. इसके बाद भी वो घर से बाहर चले जाते थे.

चारू ने राजीव की दलील को किया खारिज
चारू असोपा ने कहा कि वो कोई राई का पहाड़ नहीं बना रही हैं. उनके पास सभी प्रूफ हैं, तभी कह रही हैं. चारू ने कहा- पिछले 11 महीनों में वो जियाना के एक भी वैक्सीनेशन के लिए नहीं आया है. ये रिकॉर्ड में है. दुनिया ने भी देखा है. वो कभी जियाना के साथ नहीं दिखा है. जब जियाना डेंगू की वजह से बीमार थी तब भी वो दो दिन बाद आया था, तब तक जियाना अस्पताल में भर्ती हो चुकी थी, उसको ड्रिप तक लग चुकी थी. दवाइयां शुरू हो चुकी थी. आने से पहले उसने होटल में रूम भी बुक कर लिया था, हॉस्पिटल में सिर्फ दो घंटे बिताए थे, फिर वापस चला गया था. अगर उसकी बेटी अस्पताल में है तो वो उसके साथ क्यों नहीं रह सकता पूरा दिन. जियाना के पास मैं थी हर पल.

राजीव के आरोपों को बताया झूठा
चारू ने कहा राजीव उन पर आरोप लगाते हैं कि वो जियाना का इस्तेमाल करती हैं. यूट्यूब पर उसका चेहरा दिखा कर पैसे और नाम कमाना चाहती है. जबकि ये सब गलत है. चारू ने कहा कि राजीव ऐसा करते हैं. जब जियाना साथ नहीं भी होती तब भी वो उसके पुराने वीडियो और फोटोज को अपने वीडियोज में इस्तेमाल करते हैं. चारू का कहना है कि अगर वो जियाना का इस्तेमाल करती हैं तो राजीव क्या करते हैं. वो अगर दो घंटे के लिए भी आते हैं तो यही सब करते हैं. ये क्या डबल स्टैंडर्ड है. उन्हें कम से कम बेटी के सामने तो शांत रहना चाहिए और सहयोग से चलना चाहिए. ताकी बेटी भी देख सके कि कम से कम हमारे बीच रिस्पेक्ट तो है.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...