9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorized'आओगे जब तुम साजना...' गाने को आवाज देने वाले उस्ताद राशिद खान...

‘आओगे जब तुम साजना…’ गाने को आवाज देने वाले उस्ताद राशिद खान का निधन

Published on

संगीत की दुनिया के सरताज उस्ताद राशिद खान का निधन हो गया है. वो 55 वर्ष के थे. जानकारी के मुताबिक, उनका इलाज कोलकाता के पियरलेस अस्पताल में 22 नवंबर से चल रहा था. उनके पार्थिव शरीर को कोलकाता के पियरलेस अस्पताल में शाम 6 बजे तक के लिए रखा गया है. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को आज रात के लिए कोलकाता के पीस हेवन अस्पताल में रखा जाएगा. गायक का अंतिम संस्कार कल, 10 जनवरी को किया जाएगा.

ममता बनर्जी ने जताया शोक
उस्ताद राशिद खान को साल 2022 में पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा गया था. उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवेदनाएं जताई हैं. ममता बनर्जी का कहना है कि उस्ताद राशिद खान के अंतिम संस्कार पर उन्हें बंदूकों से सलामी देकर विदा किया जाएगा. उनके पार्थिव शरीर को रबींद्र सदन में रखा जाएगा. यहां उनके चाहनेवाले उस्ताद को अंतिम अलविदा कह पाएंगे.

कौन थे उस्ताद राशिद खान?
उस्ताद राशिद खान का जन्म 1 जुलाई 1968 को उत्तरप्रदेश के बदायूं में हुआ था. वो रामपुर-सहसवान घराने से ताल्लुक रखते थे. वो इस घराने के फाउंडर उस्ताद इनायत हुसैन खान थे, जो राशिद के परदादा हुआ करते थे. अपने संगीत की कला के लिए उन्हें साल 2006 में पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था. कहा जाता है कि जाने-माने पंडित भीमसेन जोशी ने राशिद खान को ‘भारतीय संगीत का भविष्य’ बताया था.

बचपन में उस्ताद राशिद खान को संगीत में थोड़ी बहुत दिलचस्पी थी. उन्हें निसार हुसैन खान और गुलाम मुस्तफा खान से गाने की ट्रेनिंग मिली थी. 11 साल की उम्र में उस्ताद राशिद खान ने अपना पहला कॉन्सर्ट किया था. 14 साल की उम्र में उन्होंने कोलकाता की आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी को जॉइन किया था. उन्हें अपने गायिकी के अंदाज के लिए जाना जाता था. बॉलीवुड की कई फिल्मों में उन्होंने अपनी आवाज दी.

फिल्मों में गाए ये गाने
उनके फेमस गानों में करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ का आओगे जब तुम ओ साजना गाना शामिल है. इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘किसना: द वॉरियर पोएट’ के गाने काहे उजाड़ी मोरी नींद, तोरे बिना मोहे चैन नहीं, फिल्म ‘माय नेम इज खान’ का अल्लाह ही रहम, फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ का तू बनजा गली संग अन्य गानों को गाया था.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...